लाइव न्यूज़ :

धीरे-धीरे हड्डियों को खोखला कर देती हैं ये 8 चीजें, मजबूत हड्डियों के लिए किसी भी कीमत पर खायें ये 4 फूड

By उस्मान | Updated: April 16, 2019 11:14 IST

Health tips in Hindi: दिल्ली की मशहूर डाइटीशियन शिखा ए शर्मा आपको बता रही हैं कि किन-किन चीजों के अधिक सेवन से हड्डियों का कैल्शियम कम होने लगता है और क्या-क्या चीजें खाकर आप हड्डियों को कमजोर होने से बचा सकते हैं। 

Open in App

शरीर हर छोटी-बड़ी हरकतों के लिए हड्डियों पर निर्भर हैं। इंसान के शरीरमें 206 हड्डियां होती हैं और हर हड्डी की अलग-अलग काम है। हड्डियां शरीर के विभिन्न अंगों को सहारा देने के साथ लाल और सफेद रक्त कोशिकाओं का निर्माण करती हैं। स्वस्थ हड्डियां मजबूत होती हैं और आसानी से टूटती नहीं हैं। हड्डियों के स्वास्थ्य के रखरखाव का ध्यान रखना चाहिए। हड्डियों को मजबूत बनाये रखने के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी होता है। 

इतना ही नहीं मांसपेशियों और नर्व सिस्टम के बेहतर कामकाज के लिए भी कैल्शियम जरूरी होता है। लेकिन आजकल सिर्फ बुजुर्ग ही नहीं बल्कि बच्चे और युवा भी हड्डियों से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। हड्डियों के कमजोर होने का सबसे बड़ा कारण खराब डाइट है। खाने की कुछ चीजों के नियमित और अधिक सेवन से हड्डियों का कैल्शियम खत्म होने लगता है। 

दिल्ली की मशहूर डाइटीशियन शिखा ए शर्मा आपको बता रही हैं कि किन-किन चीजों के अधिक सेवन से हड्डियों का कैल्शियम कम होने लगता है और क्या-क्या चीजें खाकर आप हड्डियों को कमजोर होने से बचा सकते हैं।

ये चीजें कर देती हैं हड्डियों को कमजोर- कोल्ड ड्रिंक्स और चॉकलेट- पालक, चुकंदर का साग जैसी सब्जियों में ऑक्सालेट्स की मात्रा अधिक होती है- दूध का वीट ब्रान के साथ सेवन करने से आपके शरीर में कैल्शियम कम होने लगता है- शराब पीने से शरीर में कैल्शियम की मात्रा कम होने लगती है- ज्यादा मात्रा में नमक का इस्तेमाल करने से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं- चाय और कॉफी में मौजूद कैफीन हड्डियों की सेहत के लिए बहुत हानिकारक होता है

हड्डियों को मजबूत करने के लिए खायें ये चीजें1) मशरूम मशरूम के अंदर काफी मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन और फास्फोरस की अच्छी मात्रा पाई जाती है। यह हड्डियों को मजबूत बनाने में एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसीलिए आप लोग महीने में कम से कम 4 दिन मशरूम का सेवन जरूर करें।

2) अंडे अगर कोई व्यक्ति मांसाहारी है, तो वह व्यक्ति अंडे का अंदर का पीला भाग खा सकता है। अंडे के पीले भाग के अंदर काफी मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करते हैं।

3) संतरे का रससुबह के समय ऑरेंज जूस पीना शरीर के लिए सबसे ज्यादा अच्छा माना जाता है। यह शरीर में सभी कमी को पूरी करता है तथा शरीर को हमेशा फिट रखता है।

4) काले चनेभुने हुए काले चने कैल्शियम का एक बहुत बड़ा स्त्रोत होती है। इसका सेवन करने से कैल्शियम की पूर्ति काफी तेजी से होती हैं और हड्डियां स्ट्रांग हो जाती है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब