लाइव न्यूज़ :

2 मिनट में सांस की बदबू से छुटकारा पाने के 3 उपाय

By उस्मान | Updated: April 14, 2018 10:16 IST

अगर आप किसी के साथ हैं और आपके मुंह से बदबू आ रही है तो यह आपके लिए काफी शर्मनाक हो सकता है।

Open in App

बहुत से लोग मुंह की बदबू से परेशान रहते हैं। सांस की बदबू (हैलाटोसिस) अक्सर मुंह में मौजूद एक बैक्टेरिया से होती है। इस बैक्टेरिया से निकलने वाले 'सल्फर कम्पाउंड' की वजह से सांस की बदबू पैदा होती है। अगर आप किसी के साथ हैं और आपकी मुंह से बदबू आ रही है तो यह आपके लिए काफी शर्मनाक हो सकता है। अधिकतर लोगों को खुद भी नहीं मालूम होता की उनके मुंह से दुर्गन्ध आती है। आप कुछ आसान तरीकों से मुंह की बदबू से छुटकारा पा सकते हैं।  

1) चुइंग गम

चुइंग गम खाने से लार का उत्पादन बढ़ता है जिससे जीभ और दांत साफ होते हैं। इसके अलावा इससे मुंह के फूड पार्टिकल्स और बैक्टीरिया भी साफ होते हैं जिससे सांस की बदबू दूर होती है। हालांकि आपको शुगर फ्री चुइंग गम खानी चाहिए। खाने में प्याज लहसुन जैसी चीजें खाने से मुंह से ज्यादा स्मेल आ सकती है इसलिए अपने पास हमेशा चुइंग गम रखें।  

2) अजमोद और पुदीना

इन्हें चबाने से सांस की बदबू से छुटकारा मिलता है। कुछ पत्ते लें और चबा लें, इससे आपको कुछ ही सेकंड में सांस की बदबू से छुटकारा मिल जाएगा। इसके अलावा आप लिस्टरीन का इस्तेमाल कर सकते हैं जोकि एक बोटल में उपलब्ध होती है। इसे एक ढक्कन में लेकर बीस मिनट तक कुल्ला करें। इससे बैक्टीरिया से लड़ने में मदद मिलती है। बैक्टीरिया मुंह की बदबू का सबसे बड़ा कारण है। 

3) पनीर और एप्पल

आप क्या खाते हैं इसका आपके दांतों पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ता है। इसलिए सही चीजें खाएं और दांतों को सही रखें। इसके अलावा दांतों की समस्या के लिए सबसे बड़ा कारण खराब स्नैक के रूप में उल्टी-सीधी चीजें खाते रहना है। रोजाना सोडा जैसी चीजों का सेवन करने से आपके दांत खराब हो सकते हैं। आपका शरीर स्वाभाविक रूप से लार का उत्पादन करता है, जो एसिड को बेअसर करने और संतुलन बहाल करने में मदद करता है। इसलिए आपको स्नैक के रूप में पनीर, नट्स और एप्पल जैसी चीजें खानी चाहिए। इस तरह की चीजें लार उत्पादन को बढ़ाती हैं। 

(फोटो-पिक्साबे) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब