लाइव न्यूज़ :

Health Tips: सर्दियों में वरदान से कम नहीं गुड़, रोजाना एक टुकड़े से हो सकती है ये बीमारियां दूर

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: December 20, 2020 15:36 IST

प्राकृतिक मिठाई के नाम से पहचाना जाने वाला गुड़ ना सिर्फ खाने में स्वादिष्ट है, बल्कि सेहत के लिए भी खजाने के जैसा है...

Open in App
ठळक मुद्देसर्दियों में गुड़ के फायदे अनेक।गुड़ खाने से शरीर में रक्त का संचार अच्छे से होता है।गुड़ आपके शरीर से हानिकारक टॉक्सिन को बाहर कर देता है।

Benefits of Jaggery: सर्दियों में गुड़ एक वरदान के समान है। अगर आपको सिर्फ ये लगता है कि गुड़ सिर्फ मिठास के लिए ही है, तो आप गलत हैं। इसे खाने से आपके शरीर में ना सिर्फ एनर्जी आती है, बल्कि कई सारी बीमारियों के होने का खतरा भी इससे कम होता है।

आइए जानते हैं गुड़ आपके लिए किस-किस तरह से फायदेमंद है...

एनिमिया के मरीजों के लिए वरदान

- एनिमिया के मरीजों के लिए तो गुड़ अमृत के समान है। गुड में आयरन की मात्रा काफी होती है। हिमोग्लोबिन को बढ़ाने के लिए आप गुड़ को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। 

सर्दी-जुकाम कर सकता है दूर

- गुड़ तासीर में गर्म होता है तो यह सर्दी-जुकाम को दूर करने में मददगार साबित होता है, अक्सर लोग बेसन ओर गुड़ का शीरा बनाकर पीते हैं। यह सर्दी-जुकाम के लिए एक कारगर नुस्खा होता है, अगर आप काली मिर्च और अदरक के साथ गुड लेते हैं तो सर्द मोसम में भी आप सर्दी-जुकाम से बच सकते हैं।

बीपी को रखे कंट्रोल

- ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए आप अपने आहार में गुड़ को शामिल करें। खासतौर पर हाई ब्लड प्रेशर से परेशान लोगों को रोजाना गुड खाने की सलाह दी जाती है।

कैल्शियम और फॉस्फोरस की भरपूर मात्रा

- गुड़ में कैल्शियम और फॉस्फोरस भी भरपूर होता है। यह दोनों ही चीजें आपकी हड्डियों के लिए अच्छी हैं। गुड़ और अदरक को साथ खाने से जोड़ों और घुटनों के दर्द में आराम मिलता है।

त्वचा में लाए निखार

- त्वचा की देखभाल करने के लिए आप अपने आहार में गुड़ को शामिल कर सकते हैं। गुड़ असल में ब्लड प्यूरिफाई करने में मदद करता है। यह त्वचा को साफ रखने में अहम भूमिका निभाता है। 

- गुड़ शरीर में हानिकारक टॉक्सिन बाहर निकालने में मददगार है इससे आपकी त्वचा साफ और स्वस्थ बनी रहती है रोजाना गुड़ खाने से मुंहासों से छुटकारा मिल जाता है और चेहरा ग्लो करने लगता है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडविंटर
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

ज़रा हटकेग्लोबल वार्मिंग और कम बर्फबारी का नतीजा?, सर्दियों में खुला रहा जोजिला दर्रा?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब