लाइव न्यूज़ :

सुबह की ये 9 गलतियां धीरे-धीरे शरीर को कमजोर बनाकर कर देंगी बीमार, अधिकतर लोग करते हैं दूसरी गलती

By उस्मान | Updated: June 30, 2021 11:25 IST

अगर आप भी सुबह उठते ही ये काम करते हैं, तो आपका इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है

Open in App
ठळक मुद्देआपका इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है ये आदतें बीमारियों को जन्म देती हैं ये गलत आदतें सुबह उठते ही खाली पेट चाय पीने वाले सावधान

कोरोना काल में शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखना बहुत जरूरी है। यह खतरनाक वायरस कमजोर लोगों को जल्दी चपेट में लेता है। यही वजह है कि एक्सपर्ट्स इस संकट में इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने पर जोर दे रहे हैं। 

लेकिन ज्यादातर लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। बहुत से लोग हैं सुबह उठते ही ऐसे काम करना शुरू कर देते हैं, जो जिनसे सीधे रूप से सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचता है। 

कोरोना और अन्य कई बीमारियों का मुकाबला करने के लिए आपको बेहतर जीवनशैली और खानपान पर ध्यान देना चाहिए ताकि इम्यून पावर मजबूत बनाकर रोगों से लड़ा जा सके।

अक्सर देखा गया है कि खराब जीवनशैली और खानपान से जुड़ीं गलत आदतों के कारण ही लोग सबसे ज्यादा बीमार पड़ते हैं। इससे बहुत से लोगों का शरीर कम उम्र में ही कमजोर होने लगता है।

दरअसल अधिकतर लोग सुबह उठते ही कुछ ऐसे कामों में लग जाते हैं, जिनकी वजह से शरीर धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है और रोगों से लड़ने की अपना क्षमता खोता रहता है। 

आज हम आपको कुछ ऐसी ही गलतियों के बारे में बता रहे हैं, जो आपको जल्दी बीमार बनाकर मौत के मुंह में धकेल सकती हैं।

उठते ही तुरंत नहानाकुछ लोग सुबह उठते नहाने के लिए चले जाते हैं, ऐसा नही करना चाहिए, क्योंकि सुबह के समय बॉडी का तापमान अधिक होता है और तुरंत नहाने से बॉडी के तापमान में अचानक गिरावट आ जाती है, इससे आप बीमार पड़ सकते हैं, इसलिए उठने के कम से कम 20 से 25 मिनट के बाद ही नहायें। 

मोबाइल चलानाआजकल ज्यादातर युवा लड़के सुबह उठे ही मोबाइल का इस्तेमाल करने लगते हैं, इससे आंखों पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है, इससे आँखें धीरे धीरे कमजोर होने लगती हैं, और आँखें खराब भी हो सकती हैं।

मसालेदार खानासुबह के समय बहुत अधिक मसालेदार खाना खाने से परहेज करना चाहिए। सुबह के समय जितना हल्का और पौष्ट‍िक खाना खा सकें, उतना बेहतर।

धूम्रपान करनायूं तो धूम्रपान चाहें किसी भी वक्त किया जाए, नुकसानदेह ही होता है लेकिन सुबह सोकर उठने के तुरंत बाद सिगरेट पीना बहुत अधिक खतरनाक हो सकता है। इससे कैंसर होने की आशंका बहुत अधिक बढ़ जाती है।

खाली पेट चाय पीनाबहुत से लोगों को सुबह उठते ही चाय पीने की आदत होती है, इससे पेट में गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी परेशानियां होने का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए सुबह उठकर सबसे पहले पानी पीना चाहिए, उसके बाद ही चाय या किसी अन्य चीज का सेवन करें।

बिस्तर से एकदम खड़े हो जानाऐसा करने से बीपी एकदम से लो हो सकता है। चक्कर आ सकते हैं। हार्ट अटैक भी आ सकता है। इसलिए धीरे-धीरे उठें। बॉडी स्ट्रेच करें। पैरों को मूव करें। पूरी बॉडी में ब्लड सप्लाई नॉर्मल होने दें।

बहुत ज्यादा हैवी या मीठा खानाइसके कारण थकान, मोटापा बढ़ना, सुस्ती रहना, शुगर और BP बढ़ने जैसी प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। सुबह के नाश्ते में ओटमील, दूध, अंडे, दलिया, गुनगुना नींबू पानी जैसे फूड्स फायदेमंद होते हैं।

ठंडा पानी पीनाइससे कब्ज की प्रॉब्लम हो सकती है। बॉडी डिहाइड्रेट हो सकती है। एनर्जी की कमी हो सकती है। सुबह उठकर सबसे पहले 2-4 हल्का गुनगुना या शहद के साथ गर्म पानी पिएं। इससे बॉडी डिटॉक्स होगी। पेट साफ होगा।

धूप न लेनाइसके कारण बॉडी में जरूरी विटामिन डी की कमी हो जाती है। यह सिर्फ सुबह की धूप से ही मिलता है। सुबह लगभग आधा घंटा गुनगुनी धूप सेंकें। शरीर को ढंके नहीं और ज्यादा देर धूप में न बैठें। 

एक्सरसाइज नहीं करना एक्सरसाइज नहीं करने से मोटापा, थकान, एनर्जी की कमी, बीपी, डायबिटीज की समस्या हो सकती है। इसलिए मॉर्निंग वॉक, जिम या घर पर आधे घंटे की एक्सरसाइज से हेल्थ अच्छी रहती है।

इस बात का रखें ध्यान

कई अध्ययन और एक्सपर्ट इस बात का दावा करते हैं कि रोजाना सुबह उठकर सिर्फ 15 मिनट एक्सरसाइज करने और हेल्दी ब्रेकफास्ट लेने से स्वस्थ और लंबा जीवन जी सकते हैं।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सकोरोना वायरसमेडिकल ट्रीटमेंटघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत