लाइव न्यूज़ :

सावधान! सुबह उठने के बाद गलती से भी न करें ये 17 काम, धीरे-धीरे शरीर बन जाएगा जानलेवा बीमारियों का अड्डा

By उस्मान | Updated: January 3, 2020 15:47 IST

आपने अक्सर देखा होगा कि कुछ लोगों को सुबह उठते ही बीड़ी-सिगरेट या चाय पीने की आदत होती है।

Open in App

बेहतर स्वास्थ्य के लिए दिन की शुरुआत स्वस्थ तरीके से होनी जरूरी है. ऐसे बहुत से लोग हैं जो सुबह उठते ही ऐसे अन्हेल्दी काम करते हैं जो उन्हें धीरे-धीरे गंभीर बीमारियों के मुंह में धकेल सकते हैं। आपने अक्सर देखा होगा कि कुछ लोगों को सुबह उठते ही बीड़ी-सिगरेट या चाय पीने की आदत होती है। इन चीजों से आपकी ललक तो पूरी हो जाती है लेकिन आपका शरीर रोगों की चपेट में आ जाता है और आगे चलकर आपको बड़ा नुकसान होता है। हम आपको कुछ ऐसे ही काम बता रहे हैं, जो आपको सुबह के समय करने से बचने चाहिए।  

1) आलस न करेंसुबह अलार्म बजने पर आपको तुरंत बिस्तर से अलग हो जाना चाहिए। कुछ लोग आलस की वजह से स्नूज प्रेस कर देते हैं और बाद में उठाना चाहते हैं। ऐसा करने से आप तनाव के शिकार हो सकते हैं। एक बार अलार्म बजने पर उठने से आपको थोड़ी देर के लिए परेशानी हो सकती है लेकिन इससे आपको ही फायदा होता है।

2) मोबाइल से बचेंबहुत से लोग सुबह उठते ही सोशल मीडिया चेक करने लगते हैं। इससे आप तनाव महसूस कर सकते हैं। याद रखें, आप एक आरामदायक नींद से बाहर आए हुए होते हैं और ऐसे में मस्तिष्क को बहुत अधिक उत्तेजना से आपका शरीर तनावग्रस्त हो सकता है। अपने फोन को तब तक नज़रअंदाज़ करें जब तक कि आप दरवाजे से बाहर नहीं निकलते। 

3) कॉफ़ी से बचेंयदि आप एक कॉफी के शौक़ीन हैं और सुबह उठते ही आपको कॉफ़ी चाहिए, तो आपको इस आदत में सुधार कर लेना चाहिए। जागने पर आपका कोर्टिसोल लेवल बढ़ा होता है। ऐसे में कॉफ़ी पीने से आप जलन महसूस कर सकते हैं। इससे शरीर की नैचुरल कोर्टिसोल मोनिटरिंग सिस्टम को भ्रमित हो सकता है, जिससे दोपहर बाद तक आपको बेचैनी हो सकती है। कॉफ़ी के लिए सबसे अच्छा समय सुबह 10 बजे से है दोपहर तक है। 

4) प्रोटीन वाली चीजें  नहीं खानाज्यादातर लोग सुबह नाश्ते में तेल वाली चीजें, ब्रेड या जैम जैसी चीजें खाना पसंद  करते हैं। इनसे आपका पेट तो भर जाता है लेकिन पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिलती है। इसके अलावा आप थकान और सुस्त महसूस भी करते हैं। आपको नाश्ते में प्रोटीन वाली चीजों को शामिल करना चाहिए।

5) बिस्तर को सही से मोड़कर नहीं रखनाकुछ लोग सुबह उठते ही अपने बिस्तर को वैसा ही छोड़ देते हैं जोकि एक गंदी आदत है। एक्सपर्ट मानते हैं कि सुबह उठकर बिस्तर को झाड़ना चाहिए और चीजों को धूप सुखाना चाहिए। अगर संभव हो तो गद्दे को भी सुखाना चाहिए। इससे बिस्तर में जमा बैक्टीरिया को ख़त्म करने में मदद मिलती है। 

6) तेज लाइट जलानाचूंकि आप नींद के दौरान आपकी आँखें अँधेरे में थी और सुबह उठते ही तेज लाइट जलाने या खिड़कियों के पर्दे खोलने से आँखों पर तेज रौशनी का असर पड़ सकता है। सुबह उठते ही घर में हल्की रोशनी करें क्योंकि सुबह की रोशनी  की सुबह की रोशनी कोर्टिसोल को बढाती है जो शरीर के लिए जरूरी है। 

7) स्ट्रेचिंग नहीं करना सुबह उठते ही आपको स्ट्रेचिंग करनी चाहिए। नींद के दौरान, आपकी रीढ़ की हड्डी एक नैचुरल रिहाइड्रेशन प्रक्रिया के हिस्से के रूप में तरल पदार्थ को अवशोषित करती है। स्ट्रेचिंग करने से आपका शरीर फैलता है और ऊर्जा मिलती है। इससे शरीर की थकान भी कम होती है। 

8) मोबाइल चलानाआजकल ज्यादातर युवा लड़के सुबह उठे ही मोबाइल का इस्तेमाल करने लगते हैं, इससे आंखों पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है, इससे आँखें धीरे धीरे कमजोर होने लगती हैं, और आँखें खराब भी हो सकती हैं।

 9) चाय पीनाबहुत से लोगों को सुबह उठते ही चाय पीने की आदत होती है, इससे पेट में गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी परेशानियां होने का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए सुबह उठकर सबसे पहले पानी पीना चाहिए, उसके बाद ही चाय या किसी अन्य चीज का सेवन करें।

10) स्नान करनाकुछ लोग सुबह उठते नहाने के लिए चले जाते हैं, ऐसा नही करना चाहिए, क्योंकि सुबह के समय बॉडी का तापमान अधिक होता है और तुरंत नहाने से बॉडी के तापमान में अचानक गिरावट आ जाती है, इससे आप बीमार पड़ सकते हैं, इसलिए उठने के कम से कम 20 से 25 मिनट के बाद ही नहायें। 

11) धूम्रपान करनायूं तो धूम्रपान चाहें किसी भी वक्त किया जाए, नुकसानदेह ही होता है लेकिन सुबह सोकर उठने के तुरंत बाद सिगरेट पीना बहुत अधिक खतरनाक हो सकता है। इससे कैंसर होने की आशंका बहुत अधिक बढ़ जाती है।

12) मसालेदार खानासुबह के समय बहुत अधिक मसालेदार खाना खाने से परहेज करना चाहिए। सुबह के समय जितना हल्का और पौष्ट‍िक खाना खा सकें, उतना बेहतर।

13) एकदम से बिस्तर से उठनाऐसा करने से बीपी एकदम से लो हो सकता है। चक्कर आ सकते हैं। हार्ट अटैक भी आ सकता है। इसलिए धीरे-धीरे उठें। बॉडी स्ट्रेच करें। पैरों को मूव करें। पूरी बॉडी में ब्लड सप्लाई नॉर्मल होने दें।

14) ठंडा पानी पीनाइससे कब्ज की प्रॉब्लम हो सकती है। बॉडी डिहाइड्रेट हो सकती है। एनर्जी की कमी हो सकती है। सुबह उठकर सबसे पहले 2-4 हल्का गुनगुना या शहद के साथ गर्म पानी पिएं। इससे बॉडी डिटॉक्स होगी। पेट साफ होगा।

15) बहुत ज्यादा हैवी या मीठा खानाइसके कारण थकान, मोटापा बढ़ना, सुस्ती रहना, शुगर और BP बढ़ने जैसी प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। सुबह के नाश्ते में ओटमील, दूध, अंडे, दलिया, गुनगुना नींबू पानी जैसे फूड्स फायदेमंद होते हैं।

16) धूप न लेनाइसके कारण बॉडी में जरूरी विटामिन डी की कमी हो जाती है। यह सिर्फ सुबह की धूप से ही मिलता है। सुबह लगभग आधा घंटा गुनगुनी धूप सेंकें। शरीर को ढंके नहीं और ज्यादा देर धूप में न बैठें। 

17) एक्सरसाइज नहीं करना एक्सरसाइज नहीं करने से मोटापा, थकान, एनर्जी की कमी, बीपी, डायबिटीज की समस्या हो सकती है। इसलिए मॉर्निंग वॉक, जिम या घर पर आधे घंटे की एक्सरसाइज से हेल्थ अच्छी रहती है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत