लाइव न्यूज़ :

याददाश्त मजबूत, दिमाग तेज करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, हर कोई बोलेगा क्या खाने लगे भाई!

By उस्मान | Updated: May 22, 2019 12:34 IST

अगर आप पुरानी बातों का याद नहीं रख पाते हैं या आपका दिमाग सही तरह काम नहीं करता है, तो इसका मतलब साफ है कि आपकी याददाश्त कमजोर है। एक्सपर्ट्स दिमाग तेज करने के लिए मेंटल एक्सरसाइज करने के अलावा बेहतर डाइट की सलाह देते हैं।

Open in App

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई तेज दिमाग चाहता है। कई लोग मेमोरी तेज करने के लिए दवाओं का सेवन करते हैं। वैसे एक्सपर्ट्स दिमाग तेज करने के लिए मेंटल एक्सरसाइज करने और बेहतर डाइट की सलाह देते हैं। अगर आपको कुछ भी याद नहीं रहता है, तो इसका मतलब साफ है कि आपकी याददाश्त कमजोर है। इसके पीछे आपका खराब खानपान हो सकता है। दिमाग के बेहतर कामकाज में पोषण का अहम रोल है। हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी मेमोरी तेज कर सकती हैं। 

1) नट्सअमेरिकन जर्नल ऑफ एपिडेमियोलॉजी के एक अध्ययन के अनुसार विटामिन ई से भरपूर चीजें खाने से सोचने-समझने की क्षमता में सुधार होता है। अखरोट और बादाम जैसे नट्स के अलावा एवोकैडो विटामिन ई का एक बड़ा स्रोत हैं। काजू और सूरजमुखी के बीज में एक एमिनो एसिड भी होता है जो सेरोटोनिन लेवल को बढ़ाकर तनाव को कम करता है। अखरोट ओमेगा 3 फैटी एसिड का एक बड़ा स्रोत है, जो आपके दिमाग को तेज करता है।

2) टमाटरटमाटर एंटीऑक्सिडेंट लाइकोपीन से भरा होता है। एक रिसर्च में साबित हुआ है कि नियमित रूप से टमाटर के सेवन से डिमेंशिया के मरीजों में सुधार देखा गया है और इससे फ्री रैडिकल डैमेज से बचा जा सकता है। 

3) ब्रोकोलीहरी सब्जियां एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन सी का भंडार हैं और इनमें ब्रोकली एक सुपरफूड है। ब्रोकोली एंटीऑक्सिडेंट का खजाना है और इससे कैंसर के खिलाफ प्रभावी जाना जाता है। इसमें विटामिन के भी होता है, जो सोचने-समझने की क्षमता को बेहतर करता है।

4) सोयासोया प्रोटीन का भंडार है, जो मेमोरी से जुड़े न्यूरोट्रांसमीटर को बढ़ाता है। सोया प्रोटीन आइसोलेट प्रोटीन का एक केंद्रित रूप है जो पाउडर, तरल या पूरक रूप में पाया जा सकता है। सोया स्मृति और मानसिक लचीलेपन में सुधार के लिए बेहतर है, इसलिए अपनी डाइट में सोया दूध और सोयाबीन शामिल करें। 

5) डार्क चॉकलेटमेमोरी तेज करने के लिए आपको रोजाना डार्क चॉकलेट का सेवन करना चाहिए। डार्क चॉकलेट जिसमें 70 फीसदी नारियल हो, ब्रेन बूस्टर का काम करता है. कोको में फ्लैवोनॉयड्स पाया जाता है जो की एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं और यह दिमाग को स्वस्थ्य रखते हैं. यह मस्तिष्क में रक्त के प्रवाह को बढ़ाता है और उम्र बढ़ने से मस्तिष्क की कोशिकाओं को रोकता है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब