लाइव न्यूज़ :

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा, 'मंकीपॉक्स से प्रभावित जानवरों को या तो अलग रखा जाए या फिर उन्हें मार दिया जाए'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 27, 2022 22:18 IST

विश्व के लिए कोरोना के बाद दहशत का कारण बनी मंकीपॉक्स नामक बीमारी के मामले में यूरोपीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि इस बीमारी से प्रभावित पालतू हैम्स्टर, गेरबिल और गिनी पिग को या तो मार दिया जाए या फिर उन्हें इंसानों से अलग रखा जाए।

Open in App
ठळक मुद्देयूरोपीय स्वास्थ्य विषेषज्ञों ने मंकीपॉक्स नाम की बीमारी के संबंध में चेतावनी जारी की हैबीमारी से प्रभावित पालतू हैम्स्टर, गेरबिल और गिनी पिग को मार दिया जाए या इंसानों से अलग कर दिया जाएबीते 100 दिनों में वैश्विक स्तर पर 20 से अधिक देशों में लगभग 200 मंकीपॉक्स मामलों की पुष्टि हुई है

लंदन: करीब 2 सालों से कोरोना महामारी से जुझ रहे दुनिया के करीब 20 से ज्यादा देशों में इस समय मंकीपॉक्स बीमारी का खौफ सता रहा है। कोरोना वायरस की तरह जनवरों से पैदा होने वाले इस बीमारी के कारण वो लोग ज्यादा ही खौफजदा हैं, जिनके पास पालतू जानवर हैं और ऐसा होने का कारण है स्वास्थ्य विषेषज्ञों द्वारा मंकीपॉक्स के मामले में जारी की गई चेतावनी।

यूरोपीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंकीपॉक्स की रोकथाम के लिए इस बीमारी से प्रभावित पालतू हैम्स्टर, गेरबिल और गिनी पिग को मारने या इंसानों से अलग करने की चेतावनी दी है। अधिकारियों के मुताबिक अगर यूरोप में जानवरों के बीच मंकीपॉक्स वायरस मामले में उछाल देखा जाता है तो इसका स्पष्ट मतलब है कि ये बीमारी यूरोप में स्थानिय तौर पर फैल रही है।

यूरोपियन सेंटर फॉर डिजीज प्रिवेंशन एंड कंट्रोल (सीडीसी) के अनुसार, यूरोपीय संघ ने अभी तक कुल 118 मंकीपॉक्स मामलों की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि स्पेन और पुर्तगाल में मंकीपॉक्स के क्रमशः 51 और 37 मामले मिले हैं। वहीं यूके की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी ने अब तस कुल 90 मामलों की पुष्टि की है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक बीते 100 दिनों में वैश्विक स्तर पर 20 से अधिक देशों में लगभग 200 मंकीपॉक्स मामलों की पुष्टि हुई है।

यूरोपीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस मामले में चेतावनी देते हुए कहा, "मंकीपॉक्स पर लगाम लगाने के लिए पालतू जानवरों की निगरानी बेहद जरूरी है औक किसी पालतू जानवर में रोग के लक्षण दिखाई देते हैं तो उन्हें अलग कर दिया जाना चाहिए।"

हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञ पूरी तरह से इस बात की पुष्टि नहीं कर रहे हैं मंकीपॉक्स जानवरों में ही फैल रहा है और इसके पैदा होने का श्रोत क्या है। लेकिन ज्यादातर विशेषज्ञों का मानना ​​​​है कि यह बीमारी पश्चिम और मध्य अफ्रीका में बंदरों से पनपा है। इसलिए पालतू जानवरों मसलन हैम्स्टर्स, गेरबिल्स, गिनी पिग्स और चूहों में भी इस बीमारी के फैलने का जोखिम सबसे ज्यादा है।

समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' ने बताया कि इस बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर पालतू कुत्तों और बिल्लियों सहित अन्य जानवरों को घरों के अंदर ही अलग रखा जाना चाहिए क्योंकि इससे अन्य जानवरों में मंकीपॉक्स वायरस के ट्रांसफर होने का जोखिम कम रहता है।

इसके अलावा ग्लासगो सेंटर फॉर वायरस रिसर्च के प्रोफेसर डेविड रॉबर्टसन की रिपोर्ट में कहा गया है कि हालांकि मनुष्यों से पालतू जानवरों के लिए मंकीपॉक्स का खतरा कम है, लेकिन उसके बाद भी यह बेहद चिंता का विषय है क्योंकि इसके कारण वायरस के प्रसार का पता लगाना बेहद कठिन हो जाएगा।

रॉबर्टसन के हवाले से कहा गया, "यह वायरस काफी व्यापक तौर पर केवल जानवरों की ही बल्कि इंसानों को भी अपना शिकार बना सकता है। इसलिए इस वायरस के ट्रांसमिट होने की स्पीड बेहद चिंता का विषय है।

हालांकि, कुछ विशेषज्ञ मकीपॉक्स के जोखिमों को बड़ा खतरा होने की बात से नकार रहे हैं। एनिमल एंड प्लांट हेल्थ एजेंसी (एपीएचए) में वायरोलॉजी विभाग के प्रमुख प्रोफेसर इयान एच ब्राउन ने कहा कि मकीपॉक्स का खतरा इसलिए बड़ा लग रहा है क्योंकि मंकीपॉक्स अधिक आसानी से जानवरों से इंसानों में पहुंच रहा है।

उन्होंने कहा, "लोगों को इस बीमारी के खिलाफ जागरूक करके इसके खतरे को कम किया जा सकता है। आज तक विज्ञान को यह नहीं पता चल पाया है कि जानवरों की प्रजातियों किस वायरस के लिए कितनी संवेदनशील हैं। वैसे कुत्तों में अभी तक इस मामले की सूचना कहीं से नहीं मिली है।" 

टॅग्स :LondonEuropean UnionSpainPortugal
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

विश्वईस्टर से पहले यूरोप में 12 टन किटकैट चॉकलेट चोरी, कंपनी ने कहा- 'चोरों के बेहतरीन स्वाद की तारीफ़ करते हैं'

क्रिकेट1.63 बिलियन डॉलर?, राजस्थान रॉयल्स मालिकाना हक पर क्या बोले सौरव गांगुली?, वीडियो

ज़रा हटके13.5 घंटे शव के साथ 331 यात्री और चालक दल ने किया सफर?, उड़ान भरने के बाद 60 वर्ष की महिला की मौत, हांगकांग से लंदन जा रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA32 की घटना

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम