लाइव न्यूज़ :

शरीर में जमा गंदगी को 2 दिन में बाहर कर देगी ये चीज, किडनी, लिवर के साथ खून भी करेगी साफ!

By उस्मान | Updated: May 20, 2019 15:53 IST

अगर आपको हर समय सुस्ती या आलस आना, चेहरे पर कील मुंहासे निकलना, बाल गिरना, पेट की बीमारियां रहना, अपच और इन्फेक्शन जैसी समस्याएं रहती हैं, तो इसका मतलब है कि आपके शरीर में गंदगी जमा हो चुकी है, जिसे साफ करना बहुत जरूरी है।

Open in App

अगर आपको हर समय सुस्ती या आलस आना, चेहरे पर कील मुंहासे निकलना, बाल गिरना, पेट की बीमारियां रहना, अपच और इन्फेक्शन जैसी समस्याएं रहती हैं, तो इसका मतलब है कि आपके शरीर में गंदगी जमा हो चुकी है, जिसे साफ करना बहुत जरूरी है।

खराब लाइफस्टाइल और डाइट की वजह से शरीर बीमारियों का घर बनने लगता है। यही वजह है कि आजकल हर दूसरा व्यक्ति पेट दर्द, गैस, एसिडिटी, कब्ज और पेट में जलन जैसी समस्याओं से घिरा रहता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक वर्तमान समय में करीब 70 प्रतिशत लोगों का सुबह शौच के समय पेट साफ नहीं होता है। 

अगर आप शरीर की गंदगी को बाहर निकालकर इन समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको हरड़ या हरीतकी का इस्तेमाल शुरू कर देना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार हरड़ का आंतों पर प्रभाव सौम्य होता है। आंतों की नियमित सफाई के लिए नियमित रूप से हरड़ का प्रयोग लाभकारी है।

हरड़ में 18 प्रकार के अमीनो अम्ल पाए जाते हैं। जिसमें मुख्यतः टैनिक अम्ल, गैलिक अम्ल, चेबूलीनिक अम्ल जैसे ऐस्ट्रिन्जेन्ट आदि शामिल हैं। इसके अतिरिक्त इसमें जल तथा अन्य अघुलनशील पदार्थ भी होते हैं।

पेट को साफ करने के अलावा हरड़ का बवासीर रोग में भी बहुत लाभकारी होता है। लंबे समय से चली आ रही पेचिश तथा दस्त आदि से छुटकारा पाने के लिए हरड़ का प्रयोग किया जाता है। अतिसार में हरड़ विशेष रूप से लाभकारी है। यह आंतों को संकुचित कर रक्तस्राव को कम करती हैं वास्तव में यही रक्तस्राव अतिसार के रोगी को कमजोर बना देता है। हरड़ एक अच्छी जीवाणुरोधी भी होती है।

पेट के सभी रोगों से छुटकारा पाने के लिए हरड़ के चूर्ण की तीन से चार ग्राम मात्रा का दिन में दो−तीन बार सेवन करना चाहिए। कब्ज के इलाज के लिए हरड़ के पाउडर में घी, शहद और नमक मिलाकर लेना चाहिए। हरड़ के चूर्ण को गुड़ या मिश्रण के साथ लेने से बवासीर तथा खूनी दस्त ठीक हो सकते हैं। 

इसके अलावा इन रोगों के उपचार के लिए हरड़ का चूर्ण दही या मट्ठे के साथ भी दिया जा सकता है। लीवर, स्पलीन बढ़ने तथा उदरस्थ कृमि आदि रोगों की इलाज के लिए लगभग दो सप्ताह तक लगभग तीन ग्राम हरड़ के चूर्ण का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा इस जड़ी बूटी का दुर्बल नाड़ियों को मजबूत बनाने के लिए भी किया जाता है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खेमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब