लाइव न्यूज़ :

डायबिटीज, कैंसर, ब्लड प्रेशर का काल है ये सब्जी, 15 दिनों खत्म कर सकती है पेट की चर्बी

By उस्मान | Updated: April 2, 2019 16:50 IST

Health benefits of taro root: इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल कम करने, हार्ट डिजीज से बचने, कैंसर की रोकथाम, वजन कम करने, पेट से रोगों को बचने और डायबिटीज से बचने में मदद मिलती है।

Open in App

अरबी की सब्जी बहुत लोगों को पसंद नहीं होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह सब्जी जितनी स्वादिष्ट होती है, उतने ही इसके स्वास्थ्य फायदे भी हैं। अरबी को रतालू, कचालू व आलू आदि कई नामों से भी जाना जाता है। आयुर्वेद में भी अरबी के कई फायदे बताए गए हैं। अरबी के पत्तों और जड़ को सब्जी के रूप में खाया जाता है। 

अरबी में फाइबर, प्रोटीन, पोटैशियम, विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें बहुत कम मात्रा में सोडियम और फैट होता है। यह सब्जी कार्बोहाइड्रेट और फोलेट का भी भंडार है। इसमें मौजूद कैल्शियम ऑक्जेलेट की वजह से यह कच्चे रूप में जहरीला हो सकता है इसको पकाने से इसके जहरीले तत्व नष्ट हो जाते हैं।

अध्ययन और एक्सपर्ट्स मानते हैं कि नियमित रूप से अरबी के सेवन से ब्लड शुगर लेवल कम करने, हार्ट डिजीज से बचने, कैंसर की रोकथाम, वजन कम करने, पेट से रोगों को बचने और डायबिटीज से बचने में मदद मिलती है। चलिए जानते हैं अरबी से आपको और क्या-क्या फायदे होते हैं- 

1) पाचन तंत्र के लिए है फायदेमंदनियमित रूप से अरबी खाना आपके पाचन के लिए बहुत ही अच्छा होता है। अरबी में पाए जाने वाले फाइबर जठरांत्र संबंधी विकारों को रोकने में महत्वपूर्ण हैं। इसके अलावा इसे खाने से आंतों के कामकाज में सुधार होता है, जिससे पाचन तंत्र के माध्यम से भोजन को आगे बढ़ाने में सहायता मिलती है, जो  पाचन तंत्र को दुरुस्त रखती है।

2) कैंसर से बचाने में सहायकएंटीआक्सीट्स, विटामिन ए विटामिन सी और विभिन्न अन्य प्रकार के पोषक तत्व से भरपूर अरबी आपके इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में सहायक है। इतना ही नहीं, इससे फ्री रैडिकल सेल्स को खत्म करने में भी मदद मिलती है। अरबी में पाए जाने वाले तत्व सीधे रूप से फेफड़े और ओरल कैंसर के विकास की संभावना को कम करते हैं। 

3) डायबिटीज करती है कंट्रोलनियमित रूप से अरबी की सब्जी खाने से डायबिटीज होने की संभावना कम होती है क्योंकि यह शरीर में इंसुलिन और ग्लूकोज को नियंत्रित करती है। यदि किसी व्यक्ति को मधुमेह की समस्या है, तो उसको अरबी की सब्जी का सेवन अवश्य करना चाहिए। फाइबर से भरपूर यह सब्जी ब्लड ग्लूकोज को बढ़ने से रोकती है।

4) हाइपरटेंशन से मिलती है निजात अरबी में हानिकारक फैट और सोडियम कम मात्रा में होते हैं। इसमें सिर्फ 20 मिग्रा सोडियम होता है इसलिए अरबी का सेवन हाइपरटेंशन जैसी समस्या के लिए लाभकारी होता है और रक्त चाप को कम करने में मदद करता है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडकैंसरडायबिटीज
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब