लाइव न्यूज़ :

योनि के यीस्ट इन्फेक्शन के अलावा कैंसर, डायबिटीज से बचाता है ये मसाला

By उस्मान | Updated: August 27, 2018 13:13 IST

आपको जानकार हैरानी होगी कि यह मसाला खाने का स्वाद बढ़ाने के अलावा कई गंभीर बीमारियों का भी नाश कर सकता है।

Open in App

तारे की तरह दिखने वाला मसाले चक्र फूल (Star anise) का कई डिश में इस्तेमाल किया जाता है। इसके सुगंधित और हल्के मीठे स्वाद की वजह से इसका खाने की चीजों का फ्लेवर बढ़ाने में उपयोग किया जाता जाता है। लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि यह मसाला खाने का स्वाद बढ़ाने के अलावा कई गंभीर बीमारियों का भी नाश कर सकता है। हम आपको इसके कुछ स्वास्थ्य फायदे बता रहे हैं जिन्हें जानने के बाद आप अपनी सब्जी, चावल यहां तक कि चाय में भी इसमें शामिल करने लग जाएंगे।  

सर्दी-खांसी को जड़ से करता है खत्मएंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर चक्र फूल में इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करने की क्षमता होती है जिससे आपको फ्री रैडिकल से लड़ने में मदद मिलती है। इसके अलावा इसमें एंटीफंगल और एंटी बैक्टीरियल गुण होने के साथ-साथ विटामिन ए और सी होते हैं जिस वजह से इसके सेवन से आपको सर्दी-खांसी जैसी बीमारियों से बचने में मदद मिलती है। इससे आपको आपको अस्थमा और ब्रोंकाइटिस से निपटने में भी मदद मिलती है क्योंकि इसमें शिकीमिक एसिड होने की वजह से यह एंटीवायरल गुण देता है।

कैंसर और डायबिटीज के खतरे को कम करने में सहायक स्कूल ऑफ बायोकैमिस्ट्री द्वारा कराए गए एक शोध के अनुसार, चक्र फूल में ट्यूमर के आकार को कम करने की क्षमता होती है। साथ ही यह ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है और इसलिए इसे एंटी-कैंसर के रूप में जाना जाता है। चक्र फूल में एंटीऑक्सीडेंट की उपस्थिति के कारण यह फ्री रैडिकल सेल्स को नुकसान पहुंचाने से रोकता है। इससे न केवल कैंसर बल्कि डायबिटीज और हार्ट डिजीज के खतरे को खतरा कम हो जाता है।

कैंडिडा और फंगल रोगकई अध्ययनों से पता चला है कि चक्र फूल में एंटी फंगल गुण होते हैं जिस वजह से यह आपको कैंडिडा औए यीस्ट जैसे रोगों से बचाने में सहायक है। कोरियाई जर्नल ऑफ मेडिकल माइकोलॉजी का कहना है कि चक्र फूल मुंह और गले में संक्रमण को भी रोक सकता है।

दूध उत्पादन को बढ़ाने में सहायकजर्नल नेचुरल प्रोडक्शन कम्युनिकेशंस में एक अध्ययन के मुताबिक चक्र फूल गैलेक्टैगॉग की तरह काम करता है जिस वजह से यह स्तनपान कराने वाली महिलाओं में दूध उत्पादन को बढ़ावा देता है।

टॅग्स :हेल्थी फूडहेल्थ टिप्सकैंसरडायबिटीजघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब