लाइव न्यूज़ :

कैंसर, डायबिटीज, एनीमिया, बीपी, बवासीर का सस्ता और रामबाण इलाज है इस फल का रस

By उस्मान | Updated: August 24, 2018 15:35 IST

अनार का जूस दिल को स्वस्थ रखता है और हाई ब्लड प्रेशर को कम करता है। अनार एलेगिक एसिड का एक बड़ा स्रोत है।

Open in App

अनार का जूस सेहत के लिए बहुत ही अच्छा होता है। इसे पीने से एक नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं। बच्चा, जवान, बूढ़ा हर उम्र के लोगों के लिए इसे पीना फायदेमंद माना जाता है। अनार का जूस अच्छी त्वचा व बालों के साथ-साथ सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक है। यह दिल को स्वस्थ रखता है और हाई ब्लड प्रेशर को कम करता है। अनार एलेगिक एसिड का एक बड़ा स्रोत है। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट और पॅनिकिक एसिड, ओमेगा 5 पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, विटामिन ए, सी और ई, कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम, आयरन, फोलिक एसिड, नियासिन, थियामिन, फोलेट्स और रिबोफ्लाविन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। चलिए जानते हैं कि रोजाना एक गिलास अनार का जूस पीने से आपको क्या-क्या फायदे होते हैं। 

1) दिल को रखता है स्वस्थब्लड सेल्स की परत में सूजन को कम करके, अनार का रस दिल के स्वास्थ्य पर बहुत अधिक प्रभाव डाल सकता है। इसे एथेरोस्क्लेरोसिस को कम करने के लिए जाना जाता है, जो दिल की बीमारी के प्रमुख कारणों में से एक है। यह धमनियों में अवरोध के जोखिम को कम करता है। दूसरे शब्दों में यह दिल पर एंटी-एथेरोजेनिक प्रभाव डालता है। यह एलडीएल या खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल या एचडीएल की मात्रा में वृद्धि करता है।

2) ब्लड शुगर को करता है कंट्रोलयद्यपि अनार का रस फ्रक्टोज होता है, लेकिन यह ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ाता है। अध्ययनों से पता चला है कि अनार का रस पीने से डायबिटीज या मधुमेह के रोगियों के ब्लड शुगर में कोई वृद्धि नहीं होती है। रोजाना इसका सेवन करना चाहिए।

3) ब्लड प्रेशर करता है कंट्रोल अनार को ब्लड प्रेशर कम करने के लिए भी जाना जाता है। रस दिल के मरीजों में घावों और रक्त वाहिकाओं की सूजन को कम करता है। यह एक प्राकृतिक एस्पिरिन है, जो रक्त को जमने और रक्त के थक्के बनने से रोकता है।

 

4) कैंसर का खतरा करता है कम अनार का रस शरीर से मुक्त कणों को समाप्त करता है और कैंसर और अन्य बीमारियों के विकास को रोकता है। एंटी-ऑक्सीडेंट्स होने की वजह से यह शरीर में विषाक्त पदार्थों को निष्क्रिय करने के लिए सफेद रक्त कोशिकाओं को उत्तेजित करता है जिससे स्वस्थ प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा मिलता है। अनार को एपोप्टोसिस प्रेरित करने के लिए माना जाता है, इसके सेवन से प्रोस्टेट कैंसर के विकास को धीमा करने में मदद मिलती है। 

5) डायरिया के इलाज में सहायकअनार का रस डायरिया और डाइसेंटरी के इलाज में मदद करता है क्योंकि यह एंजाइमों के स्राव में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है जो उचित पाचन में सहायता करते हैं। अनार के रस के एक गिलास में 1 चम्मच शहद मिलाकर अपच की समस्याओं का इलाज किया जा सकता है।

6) इम्युनिटी सिस्टम को बनाता है मजबूत अनार का रस में एंटी-बैक्टीरिया और एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं जो वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं और प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देते हैं। यह मुंह में पाए जाने वाले सूक्ष्म जीवाणुओं को कम करता है।

 

7) एनीमिया से करता है बचाव एनीमिया शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की कमी के कारण होता है। चूंकि अनार के रस में पर्याप्त मात्रा में आयरन होता है, यह शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने में मदद करता है।  

8) पाचन में सहायक पेट, दिल और लीवर के सुचारू कामकाज में अनार का रस सहायक होता है। गर्मियों में अनार का रस पीना एक अच्छा विकल्प है। यह मूत्र पथ संक्रमण से बचाता है और मूत्र के प्रवाह को आसान बनाता है। इसमें घुलनशील और अघुलनशील फाइबर होने से यह पाचन में सुधार करने और आंत्र के कामकाज को नियंत्रित करने में मदद करता है।  

9) गठिया से करता है बचावऑस्टियोआर्थराइटिस से पीड़ित मरीजों को अनार का रस पीने की सलाह दी जाती है। अनार का रस गठिया और हड्डी की सूजन के लक्षणों से राहत देता है। इस रस का नियमित सेवन अल्जाइमर रोग जैसे तंत्रिका संबंधी समस्याओं की शुरुआत को रोक सकता है।

 

10) गर्भवती महिलाओं के लिए बेहतर पेय गर्भवती महिलाओं के लिए अनार का रस बेहद फायदेमंद है। यह फोलिक एसिड सहित कई विटामिन और खनिजों का एक बड़ा स्रोत है। अनार के रस में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो ब्लड फ्लो में सुधार करते हैं। यह गर्भवती महिला और बच्चे के सम्पूर्ण विकास में अहम भूमिका निभाता है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडायबिटीजकैंसर
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत