लाइव न्यूज़ :

देखते ही घर ले आना ये घास, खून की कमी, कोलेस्ट्रॉल, मोटापा जैसे 10 रोगों का काल हैं इसका रस

By उस्मान | Updated: May 9, 2019 13:40 IST

इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेंटरी और एंटी-सेप्टिक गुण होते हैं। यही वजह है कि इतने औष‍धीय गुणों से भरपूर इस घास में कई रोगों से लड़ने की क्षमता होती है। लेमन ग्रास आपको तनाव, चिंता, अवसाद से राहत पाने, कोलेस्ट्रॉल कम करने, इन्फेक्शन को रोकने में मदद मिलती है।

Open in App

लेमन ग्रास एक जड़ी बूटी है जिसका वैज्ञानिक नाम सिम्बेपोगोन साइट्रेटस है। इसमें नींबू जैसी सुगंध होती है जिस वजह से इसे लेमन ग्रास कहा जाता है। यह एक ऐसी जड़ी बूटी है जिससे आपको अनगिनत स्वास्थ्य फायदे होते हैं। यह हरी घास विटामिन ए, सी, फोलेट, फोलिक एसिड, मैग्‍नीशियम, जिंक, कॉपर, आयरन, पोटैशियम, फास्‍फोरस, कैल्‍शियम और मैगनीज़ का भंडार है। 

इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेंटरी और एंटी-सेप्टिक गुण होते हैं। यही वजह है कि इतने औष‍धीय गुणों से भरपूर इस घास में कई रोगों से लड़ने की क्षमता होती है। लेमन ग्रास आपको तनाव, चिंता, अवसाद से राहत पाने, कोलेस्ट्रॉल कम करने, इन्फेक्शन को रोकने में मदद मिलती है।

इतना ही नहीं, कई अध्ययनों में लेमन ग्रास को ओरल हेल्थ को बढ़ावा देने, दर्द से राहत पाने, रेड ब्लड सेल्स का लेवल बढ़ाने और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से राहत पाने में कारगर माना गया है। इसके अलावा यह घास शरीर की गंदगी और खून को साफ करने का भी एक बेहतर उपाय है।  

हाइपरटेंशन, सीने में दर्द, हार्ट अटैक जैसी खतरनाक बीमारियों की वजह शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ना है। इससे शरीर की नसें ब्लॉक हो जाती हैं और आपको मोटापे और सांस के रोग भी हो सकते हैं। यही वजह है कि कोलेस्ट्रॉल लेवल हमेशा कंट्रोल में रहना चाहिए। 

इसके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन में से लेमन ग्रास है। इसकी चाय पीने से आपको इससे राहत मिल सकती है। इसके अलावा लेमनग्रास ऑयल के सेवन से भी बढ़ते कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल में रखा जा सकता है।

कुछ शोध इस बात की पुष्टि करते हैं कि लेमन ग्रास के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जिस वजह से यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करती है। फूड एंड केमिकल टॉक्सिकोलॉजी जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, लेमन ग्रास ऑयल बॉडी में ब्लड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है। सबसे बड़ी बात इसका कोई दुष्प्रभाव भी सामने नहीं आया। 

कैसे करें लेमन ग्रास का इस्तेमालइसके फायदे पाने के लिए आप लेमन ग्रास की चाय पी सकते हैं। इसके अलावा लेमन ग्रास एसेंशियल ऑयल की सिर्फ कुछ बूंदें ही इससे मिलने वाले फायदों के लिये पर्याप्त हैं। एक गिलास गर्म पानी में दो बूंद ऑयल मिक्स करके सुबह खाली पेट पीने से फायदा होता है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खेमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब