लाइव न्यूज़ :

गुड़हल का फूल : एक ऐसा औषधीय पौधा जो कर सकता है डायबिटीज, खून की कमी जैसी 10 बीमारियों का इलाज

By उस्मान | Updated: October 8, 2020 12:56 IST

गुड़हल के फूल के फायदे : बताया जाता है कि यह औषधीय पौधा सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद हैं, जानिये इस्तेमाल का तरीका

Open in App
ठळक मुद्देगुड़हल के चाय के सेवन से डायबिटीज के रोगियों को होता है फायदागुड़हल के फूलों का शरबत दिल एवं दिमाग के लिए बेहतर इसके इस्तेमाल से बाल झड़ने से मिलती है राहत

गुड़हल का फूल आपको कहीं भी देखने को मिल सकता है। इसे जवाकुसुम, चाइना रोज आदि नामों से जाना भी जाता है। यह लाल, गुलाबी, नीला, पीला आदि रंगों में पाया जाता है। आयुर्वेद में भी गुड़हल के पेड़ को एक संपूर्ण औषधि माना गया है। इसकी जड़ से लेकर पुष्प तक हर चीज किसी न किसी बीमारी के इलाज में काम आती हैं।

अध्ययन में पाया गया कि गुड़हल का रस कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक है। यह फूल कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन सी, कैल्शियम, फैट, मिनरल्स और एंटीओक्सिडेंट जैसे महत्वपूर्ण तत्व होते हैं।

याददाश्त को करता है मजबूतगुड़हल के फूलों का शरबत दिल एवं दिमाग की शक्ति के लिए काफी लाभदायक होता है। यह याददास्त शक्ति को बढ़ाता है। इसके लिए गुड़हल की 10 पतियां एवं दस फूलों को सुखाकर पीस लें तथा इस चूर्ण का 3 से 5 ग्राम प्रतिदिन सुबह-शाम दूध के साथ सेवन करें। इसे यादाश्त की कमजोरी दूर हो जाती है।

डायबिटीज कंट्रोल करने में सहायकगुड़हल की 20- 25 पतियों का नियमित सेवन डायबिटीज के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद हो साता है। यह शुगर को नियंत्रित करने में मददगार होता है।

बाल झड़ने की समस्या के लिएअगर बाल झड़ने की समस्या हो तो गुड़हल, फूल मेथी दाना और बेर की पत्तियों को पीसकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को बालों पर लगाकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद बाल धो लें। ऐसा करने से आपके बाल स्वस्थ मजबूत तथा झड़ना बंद हो जाता है। केवल गुड़हल की पत्तियों को भी पीसकर बालों में लगाने से लाभ होता है।

इम्यूनिटी सिस्टम बनता है मजबूतगुड़हल विटामिन सी से भरपूर होता है। इसके पत्तियों का सेवन चाय या अन्य रूपों में करने से सर्दी, खांसी में भी काफी राहत मिलता है। गुड़हल का शरबत बुखार में भी काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए सो फूलों का रस निकालकर शर्बत बनाकर पीने से राहत मिलता है।

खुजली एवं जलन के लिएगुड़हल की पत्तियां खुजली एवं जलन में भी राहत देती है। साथ ही सूजन को खत्म कर देता है। इसके लिए इसकी पत्तियों को अच्छी तरह से पीसकर पेस्ट बना लें तथा प्रभावित स्थान पर इसका प्रयोग करें। इसके प्रयोग से जलन तुरंत दूर होता है तथा खुजली धीरे-धीरे खत्म हो जाता है।

खून की कमी होती है दूरगुड़हल के फूलों में आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है अतः यह महिलाओं में होने वाली एनीमिया यानी खून की कमी को भी दूर करने में मददगार होता है। इसके लिए 40- 50 गुड़हल की कलियों को सुखाकर पीसकर पाउडर बनाकर सुबह-शाम इस पाउडर का 3 से 5 ग्राम प्रतिदिन एक कप दूध के साथ 1 महीने तक लेना चाहिए।

त्वचा की समस्याओं के लिएगुड़हल की पत्तियों को पीसकर उसमें मधु मिलाकर लगाने से मुंहासे खत्म हो जाते हैं। गुड़हल की पत्तियों को चबाने से मुंह के छाले ठीक हो जाते हैं।

कोलेस्ट्रॉल रहता है कंट्रोलकोलेस्ट्रॉल अगर शरीर में बहुत बढ़ जाए तो आपको दिल की कई बीमारियां हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि अपना कॉलेस्ट्रॉल कंट्रोल करें। एक स्टडी में ये बात सामने आई है कि 1 ग्राम गुड़हल के पत्ते का रस वेट और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल दोनों को कंट्रोल कर सकता है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खेडायबिटीज
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब