लाइव न्यूज़ :

सेहत का खजाना है 'गुलबास का पौधा', इसके इस्तेमाल से कब्ज, बवासीर जैसे 8 बीमारियों से मिल सकती है राहत

By उस्मान | Updated: July 1, 2021 15:51 IST

बगीचे की शान बढ़ाने वाला यह कई औषधीय गुणों का खजाना है और कई रोगों से राहत पाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है

Open in App
ठळक मुद्देबगीचे की शान बढ़ाने वाला यह पौधा कई औषधीय गुणों का खजाना कई रोगों से राहत पाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है घाव को जल्दी ठीक करने की क्षमता है

धरती पर ऐसे कई पेड़-पौधे हैं जिनके औषधीय गुणों की वजह से उनका कई दवाओं और रोगों में इस्तेमाल किया जाता है। ऐसा ही एक पौधा है गुलबास है जिसे कृष्णकली के नाम से भी जाना जाता है। यह पौधा अपने प्यारे-प्यारे फूलों के अलावा कई औषधीय गुणों की वजह से भी जाना जाता है। आपने इस खूबसूरत फूल को जरूर देखा होगा। चलिए जानते हैं कि बगीचे की शान बढ़ाने वाला पौधा आपकी सेहत को किस तरह फायदा पहुंचा सकता है। 

कब्ज से आराम के लिएकब्ज पेट संबंधी एक ऐसा रोग है जिससे सभी परेशान रहते हैं। यदि आपको भी कब्ज की परेशानी है और इसकी वजह से आपके शरीर में जलन होती हो तो ऐसे में इसके पत्तो का रस निकलकर मालिश करें। इससे कब्ज में होने वाली जलन दूर हो सकती है। 

खाज और खुजली के लिएखुजली की बात करें तो यह एक ऐसी समस्या है, जो किसी बीमारी के कारण संबंध की वजह से या फिर रूखी त्वचा के कारण भी हो हो सकती है। ऐसे में गुलबास का औषधिय पौधा खुजली से राहत दिलाने में काफी हद तक मदद करता। इसके पत्तों का रस निकालकर प्रभावित अंग पर लगाएं। 

घाव के लिएघाव को भरने के लिए भी इस रस का प्रयोग कर सकते हैं। यदि आप घाव में इस रस का इस्तेमाल करते हैं, तो शरीर पर लगे सभी तरह के घाव भरने लगते हैं। साथ ही यह जलन दर्द और सूजन से भी छुटकारा दिला सकता है। 

फोड़े के लिएफोड़े होने पर भी इसके पत्तों का रस निकालकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। फोड़े होने पर इसके पत्तों को पीस लें और गुनगुना करके बांध लें। इससे फोड़े की गांठे जल्दी पक जाती है और पककर फूट जाती है। इस पौधे का इस्तेमाल शरीर के किसी भी अंग में आई हुई मौच से राहत पाने के लिए किया जा सकता है।  

बवासीर में राहत के लिएयह पौधा बवासीर बीमारी में भी फायदेमंद होता है। मस्सों पर इसका रस लगाने से मस्से सूखकर नष्ट हो सकते हैं। बवासीर की बीमारी में आपको घरेलू उपाय के साथ खाने-पीने का भी ध्यान रखना चाहिए। 

यौन स्वास्थ्य के लिए तनाव की वजह से यौन स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। कम उम्र में आजकल के युवा से व्यस्क सभी लोग शरीरिक कमजोरी से जूझने लगे हैं। इससे राहत पाने के लिए गुलबास एक बेहतर उपाय है। यह शरीर की कमजोरी को दूर करके यौन शक्ति को बढ़ा सकता है। इसे आपको सूखाकर ड्राई फ्रूट्स के साथ सेवन करना चाहिए। 

सिफलिस के लिए योनि में घाव होने पर गुलब्बास का औषधीय गुण जलन, दर्द और सूजन से आराम दिलाने में मदद करता है। गुलब्बास पत्ते के रस को उपदंशजन्य घाव पर लगाने से जलन, दर्द और सूजन से आराम दिलाने में मदद करता है।

सूजन से राहत पाने के लिएअगर शरीर के किसी अंग का सूजन कम नहीं हो रहा है तो गुलब्बास का घरेलू इलाज लाभकारी होता है। गुलब्बास की जड़ को पीसकर लेप लगाने से चोट के कारण उत्पन्न सूजन ठीक हो जाती है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब