लाइव न्यूज़ :

सेक्स रोग, फ्लू, बीपी, कैंसर, जोड़ों के दर्द, डायबिटीज का काल है अंकुरित लहसुन, सोने से पहले ऐसे खायें लहसुन की 2 कली

By उस्मान | Updated: December 20, 2018 11:33 IST

लहसुन एंटीऑक्सीडेंट का भंडार है। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज और कैंसर जैसी कई गंभीर बीमारियों से निपटने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं, ये आपको स्किन इन्फेक्शन से भी बचाने में सहायक है। यह इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाकर आपके शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति देता है।

Open in App

लहसुन सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता है बल्कि इसके अनगिनत स्वास्थ्य फायदे भी हैं। लहसुन एंटीऑक्सीडेंट का भंडार है। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज और कैंसर जैसी कई गंभीर बीमारियों से निपटने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं, ये आपको स्किन इन्फेक्शन से भी बचाने में सहायक है। यह इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाकर आपके शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति देता है। सर्दी में होने वाली सामान्य बीमारियां जैसे सर्दी, जुकाम, खांसी आदि से बचने के लिए रोजाना लहसुन का सेवन करें। 

सर्दियों में ऐसे करें लहसुन का सेवनसर्दियों में लहसुन के सेवन से शरीर को गर्मी मिलने के साथ-साथ इस मौसम में होने वाली सर्दी, खांसी, फ्लू, जुकाम आदि से भी राहत मिलती है। लहसुन का लगातार सेवन करने से मर्दाना ताकत में भी वृद्धि होती है। इससे पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं और अगर कोई सेक्स से जुड़ी समस्या से परेशान है तो उसे भी फायदा होता है। ठंड के मौसम में तमाम बीमारियों से बचने के लिए आपको लहसुन को भूनकर ही खाना होगा। इसके लिए आप लहसुन को बिना छीले अलग कर लें और कढ़ाई में अच्छी तरह भून लें। इसके बाद इसे छील कर इसका सेवन कर लें। आपको रात को सोने से पहले इसका सेवन करना चाहिए।

1) कैंसर से बचाने में सहायकलहसुन के अंकुरित होने के प्रक्रिया के दौरान उसमें फाइटोकेमिकल्स का उत्पादन होता है। इस रासायनिक यौगिक में कैंसर सेल को ब्लॉक करने की क्षमता होती है। यह शरीर में कैंसर पैदा करने वाले कैमिकल्स को रोकने में भी सहायक है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर लहसुन कैंसर के लिए जिम्मेदार फ्री रैडिकल्स की सफाई करने में भी सहायक है।

2) स्किन प्रॉब्लम्स से बचाता हैएंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर अंकुरित लहसुन शरीर में फ्री रैडिकल्स को खत्म करता है जिससे आपको समय से पहले बूढ़ा होने के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है। एक अध्ययन के अनुसार, लहसुन आपको न केवल झुर्रियों से बचाता है बल्कि इसमें अंगों की गिरावट को रोकने की भी क्षमता होती है।

3) इम्युनिटी सिस्टम को बनाता है मजबूतएक अध्ययन के अनुसार पांच दिन में अंकुरित हुए लहसुन को खाने से आपके शरीर को ज्यादा मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स की मजबूत खुराक मिलती है। ये एंटीऑक्सीडेंट्स आपके इम्युनिटी सिस्टम को मज़बूत बनाकर आपको विभिन्न संक्रमण से बचाते हैं। 

4) दिल को रखता है स्वस्थअंकुरित लहसुन फाइटोकेमिकल्स कार्सिनोजन की गतिविधि को ब्लॉक करके एंजाइम गतिविधि को बढ़ावा देता है और प्लैक के गठन को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों को भी ब्लॉक करता है। प्लैक दिल के लिए एक हानिकारक कारक है।

5) स्ट्रोक से बचाता हैलहसुन एंजोन का अच्छा स्रोत है, ये पदार्थ रक्त के थक्के के गठन से बचाता है। इसमें नाइट्राइट भी होता है, जो धमनियों को चौड़ा करने में सहायक है। ये दोनों गतिविधियां ब्रेन की ब्लड वेसल्स में खून का थक्का जमने के लिए ज़िम्मेदार हैं। फाइटोकेमिकल्स से खून का थक्का बनने की गतिविधि को रोकने में मदद मिलती है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खेविंटर्स टिप्ससर्दियों का खानाडायबिटीजकैंसर
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब