नाश्ते में दही-खिचड़ी खायें, मोटापे का होगा नाश, बरसाती रोगों से मिलेगा छुटकारा
By उस्मान | Updated: September 9, 2018 07:43 IST2018-09-09T07:43:57+5:302018-09-09T07:43:57+5:30
हर रोज खाने में दही को शामिल करने से आपका दिल मजबूत रहेगा और कई बीमारियों से बचे रहेंगे। दही शरीर में कोलेस्ट्रोल की मात्रा को भी कम करती है।

फोटो- पिक्साबे
खिचड़ी ना केवल स्वादिष्ट ही होती है बल्कि उतनी ही पौष्टिक भी होती है। अगर मूंग दाल की खिचड़ी खाई जाए तो, आपको उसमें कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन के आलावा अच्छी खासी मात्रा में फाइबर, विटामिन सी, कैलशियम, मैगनीशियम, फॉस्फोरस और पोटैशियम आदि पेाषण मिलेंगे। इसमें सब्जियां मिला कर आप इसे और भी हेल्दी बना सकती हैं। दही खाने आपको हाइपरटेंशन, इन्फ्लेमेशन से बचने और पेट को सही रखने में मदद मिलती है। इस बात का खुलासा मैडिसन यूनिवर्सिटी ऑफ विस्कॉन्सिन ने किया है। रोज एक कटोरी दही खाने से पाचन क्रिया सही रहती है। दही में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन और कई दूसरे मिनरल्स शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं। चलिए जानते हैं खाने से पहले दही खाने से आपको क्या-क्या फायदे होते हैं। चलिए जानते हैं कि नाश्ते में खिचड़ी के साथ दही खाने से आपको क्या-क्या फायदे होते हैं।
1) आसानी से पचने वाला भोजन
जिन लोगों का हाजमा अक्सर खराब रहता है उनको दही के साथ खिचड़ी खानी चाहिए क्योंकि इससे वह पेट को फायदा होता है। यह छोटे बच्चों और बूढे़ लोगों के लिये बेहद ही पौष्टिक खाना है। जब पित्त बढ़ जाता है तो खिचड़ी को दही के साथ खाना चाहिए। अगर पाचन तंत्र कमजोर है तो खिचड़ी में थोड़ा नींबू निचोड़ कर खाना चाहिए।
2) इम्युनिटी सिस्टम मजबूत बनाने में सहायक
खिचड़ी के नियमित सेवन से वात, पित्त और कफ का दोष दूर हो जाता है। खिचड़ी शरीर को ऊर्जा तो देने का काम करती ही है, साथ ही ये इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने का काम करती है। वे लोग जिन्हें ग्लूटन एनर्जी है यानी की जिन्हें गेहूं, राई और जौ खाने से एलर्जी हो जाती है, वे लोग इसे बिना डर के खा सकते हैं। नई मां के पेट में अक्सर खराबी हो जाती है। ऐसे में हल्का फुल्का भोजन ही खाना चाहिए। सबसे उत्तम उपाय खिचड़ी है।
दही के फायदे
1) सिरदर्द से राहत
दही में विभिन्न तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। सिरदर्द से राहत पाने के लिए आपको रोजाना एक कटोरी दही खानी चाहिए।
2) वजन कम करने में सहायक
दही में मौजूद कैल्शियम शरीर पर फैट नहीं बढ़ने देता। शरीर पर बढ़ा हुआ फैट कई तरह की समस्याओं का कारण बन सकता है। इससे आपको हाई बीपी और मोटापे की समस्या हो सकती है।
3) हड्डियां होती हैं मजबूत
विटामिन ए, डी, और बी-12 से युक्त एक कटोरी दही में 100 ग्राम फैट और 98 ग्राम कैलोरी है। दही में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है, जो हडि्डयों को मजबूत करता है।
4) दिल को रखती है स्वस्थ
जंक फूड खाने से आपके दिल पर काफी असर पड़ता है। हर रोज खाने में दही को शामिल करने से आपका दिल मजबूत रहेगा और कई बीमारियों से बचे रहेंगे। दही शरीर में कोलेस्ट्रोल की मात्रा को भी कम करती है।


