लाइव न्यूज़ :

गठिया, दिल के रोग, एनीमिया, अस्थमा जैसी कॉमन मगर गंभीर बीमारियों का इलाज है ये कांटेदार सब्जी, जानें पूरे 7 फायदे

By गुलनीत कौर | Updated: June 11, 2019 14:01 IST

कटहल में विटामिन-ए, सी, थाइमिन, पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन, नियासिन, जिंक जैसे कई सारे पोषक तत्व होते हैं। यह फाइबर का भी बेहतरीन स्रोत है।

Open in App

शायद ही कोई ऐसा होगा जिसने आजतक कटहल की सब्जी का नाम भी ना सुना हो। पहले के जमाने में कटहल की सब्जी केवल छोटे शहरों, गांव और कस्बों तक ही सीमित थी लेकिन आजकल मेट्रो सिटी में भी ये सब्जी आ गई है और हर दूसरे घर में बनती है। इसकी सब्जी बेहद मसालेदार और तीखा बनती है मगर बावजूद इसके कटहल की सब्जी खाने से सेहत को कई सारे लाभ मिलते हैं।

कटहल की सब्जी के गुण:

कटहल में विटामिन-ए, सी, थाइमिन, पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन, नियासिन, जिंक जैसे कई सारे पोषक तत्व होते हैं। यह फाइबर का भी बेहतरीन स्रोत है। इसके इतने सारे गुण व्यक्ति को कई तरह के रोगों से दूर रखते हैं। इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग बनाकर रोगों से लड़ने की ताकत देते हैं। चलिए विस्तार से जानते हैं कटहल का सेवना करने से सेहत को कैसे कैसे लाभ मिलते हैं:

1) आंखों के लिए फायदेमंद

अगर आपकी आंखों की रोशनी कमजोर है, मोटा चश्मा लगा हुआ है तो कुछ दिनों तक एक दिन के अंतर में कटहल खाएं। इसमें मौजूद विटामिन-ए आंखों की रोशनी बढ़ाता है

2) दिल के रोगों से रख दूर

दिल संबंधी को रोग हो या फिर आपका कोलेस्ट्रोल हमेशा बढ़ा रहेता हिया तो आपको कटहल का सेवना करना चाहिए। इसमें मौजूद पोटैशियम दिल को स्वस्थ रखता है

3) जोड़ों के दर्द से राहत

कटहल में मौजूद कैल्शियम की भरपूर मात्रा जोड़ों के दर्द से राहत दिलाती है। यह हड्डियों को मजबूत कर गठिया जैसे रोगों से राहत दिलाता है

4) खून की कमी दूर करे

कटहल में आयरन होता है जो खून की कमी को दूर करता है। इसकी सब्जी बनाकर खाएं या फिर आचार के रूप में सेवन करें, फायदा ही होगा

यह भी पढ़ें: डायबिटीज, दिल के रोग, बढ़ते वजन से छुटकारा दिलाती है ये काली चीज, स्किन के लिए भी फायदेमंद

5) अस्थमा रोगियों के लिए फायदेमंद

सांस से जुड़ी तकलीफें जैसे कि अस्थमा, इस तरह के रोग से पीड़ित लोगों को कटहल का जरूर सेवन करना चाहिए

6) पाचन क्रिया को मजबूत बनाए

खाना खाने के घंटों बाद भी उसे पचाने में दिक्कत होती है, कब्ज रहती है, गैस बनती है तो कटहल आपकी तकलीफों का समाधान है

7) स्किन के लिए फायदेमंद

सिर्फ सेहत ही नहीं।, कटहल के सेवन से त्वचा को भी फायदा होता है। यह त्वचा का रंग निखरता है, झुर्रियों को कम करता है और नेचुरल ग्लो लाने में मदद करता है

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब