लाइव न्यूज़ :

सुबह खाली पेट खायें लहसुन-शहद, खुल जाएंगी गंदगी से बंद हो चुकीं सारी नसें, ये भी हैं 6 जबरदस्त फायदे

By उस्मान | Updated: September 15, 2019 07:28 IST

Healthy Diet Tips: आयुर्वेद में तो लहसुन को औषधि माना गया है। लहसुन का प्रमुख औषधीय यौगिक एलिकिन नामक तत्व है जिसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल, एंटिफंगल और एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं।

Open in App

लहसुन किसी भी खाने के जायके को लाजवाब बना देता है। आयुर्वेद में तो लहसुन को औषधि माना गया है। कहा जाता है कि किसी न किसी रूप में लहसुन को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। लहसुन का प्रमुख औषधीय यौगिक एलिकिन नामक तत्व है जिसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल, एंटिफंगल और एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं। 

इसके अलावा लहसुन विभिन्न प्रकार के विटामिन और पोषक तत्वों से भी भरपूर है। इसमें विटामिन बी 1, बी 6 और सी के साथ-साथ मैंगनीज कैल्शियम, तांबा, सेलेनियम और कई अन्य खनिज होते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, सुबह खाली पेट लहसुन खाने के बहुत फायदे होते है। इससे आपको डायबिटीज कंट्रोल करने, इम्युनिटी सिस्टम मजबूत बनाने, कैंसर से बचने आदि में मदद मिलती है. 

यौन क्षमता बढ़ाने में सहायकसुबह खाली पेट लहसुन की कली को शहद के साथ खाने से यौन क्षमता बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके अलावा पीरियड्स संबंधी परेशानियों को ख़त्म करने में मदद मिलती है।

वजन कम करने में मददगारशहद और लहसुन को मिलाकर खाने से शरीर का वजन कम होता है। साथ ही मोटापे परेशानी से छुटकारा मिलता है।इन दोनों में एंटीबैक्टीरियल गुण होते है, जो फंगल इंफेक्शन को दूर करने का काम करते है।

डायरिया का इलाजअगर आपको बार-बार डायरिया की समस्या हो रही है, तो इस पेस्ट का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता हैं। इसका सेवन करने से आपका पाचन तंत्र ठीक ढंग से काम करता हैं। इस पेस्ट में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है। जिसके कारण इसका सेवन करने से आपके गले में खराश और सूजन से आपको आराम मिल जाएगा।

नसों की गंदगी करता है साफलहसुन और शहद के पेस्ट का सेवन करना आपके दिल के लिए काफी फायदेमंद हैं। इसका सेवन करने से आपके दिल की धमनियों में जमा फैट बाहर निकल जाता है। जिसके कारण ब्लड सर्कुलेशन ठीक ढंग से होने लगता है, जो दिल के लिए फायदेमंद हैं।

कोलेस्ट्रॉल करता है कमइन दोनों चीजों को मिलाकर खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है और शरीर का ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है। अगर आपका इसका सेवन करते है तो आपका इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होगा। जिसके कारण आपको कभी कोई बीमारी नहीं हो पाएगी।

टॅग्स :हेल्थी फूडहेल्थ टिप्ससेक्सघरेलू नुस्खेडायबिटीजकैंसर
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब