लाइव न्यूज़ :

नाश्ते में खायें उड़द दाल की खिचड़ी, डायबिटीज रहेगी कंट्रोल, प्रोटीन-आयरन की नहीं होगी कमी

By उस्मान | Updated: September 12, 2018 07:35 IST

गर आप शाकाहारी हैं, तो उड़द की दाल आपके लिए प्रोटीन का बेस्ट ऑप्शन है। आपको बता दें कि  प्रोटीन त्वचा, ब्लड, मसल्स और हड्डियों की कोशिकाओं के विकास के लिए आवश्यक होते हैं।

Open in App

उड़द की दाल सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं होती है बल्कि सेहत के लिए काफी फायदेमंद भी होती है। उड़द की दल दो तरह की होती है सफेद और काली। काई उड़द पौष्टिक व सभी दालों में पोषक होती है। दाल बनाने के अलावा आप इसका खिचड़ी बनाने में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। उड़द दाल में प्रोटीन, विटामिन-बी थायमीन, राइबोफ्लेविन, नियासिन, विटामिन सी, आयरन, कैल्‍शियम के साथ सभी आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। इस दाल की खिचड़ी खाने से आपका पाचन तंत्र मजबूत बनता है। ऐसे लोग जो अपच, बदहजमी और गैस जैसी पेट की समस्याओं से पीड़ित रहते हैं उन्हें उड़द दाल की खिचड़ी का सेवन जरूर करना चाहिए। चलिए जानते हैं नाश्ते में उड़द दाल की खिचड़ी खाने से आपको क्या-क्या फायदे होते हैं। 

1) कोलेस्‍ट्रॉल घटाने में सहायकनाश्ते में उड़द दाल की खिचड़ी खाने कोलेस्‍ट्रॉल लेवल कम हो सकता है। इसमें भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम और फोलेट पाया जाता है जिस वजह से यह धमनियों को ब्‍लॉक होने से बचाती है। मैग्नीशियम दिल को स्वस्थ रखने में सहायक है क्‍योंकि यह ब्‍लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देता है। 

2) पाचन को रखती है दुरुस्तअगर आप अक्सर पेट से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित रहते हैं, तो आपको आज ही से उड़द दाल की खिचड़ी खानी शुरू कर देनी चाहिए। यह दाल फाइबर का भंडार है जिसके नियमित सेवन से पाचन सहक्ति बढ़ती है और कब्ज जैसी समस्याओं से भी बचने में मदद मिलती है।

3) प्रोटीन का भंडारमांसपेशियों के विकास में प्रोटीन का अहम रोल है। अगर आप शाकाहारी हैं, तो उड़द की दाल आपके लिए प्रोटीन का बेस्ट ऑप्शन है। आपको बता दें कि  प्रोटीन त्वचा, ब्लड, मसल्स और हड्डियों की कोशिकाओं के विकास के लिए आवश्यक होते हैं।

4) आयरन की नहीं होगी कमी आयरन की कमी होती है दूरउड़द की दाल आयरन का बेहतर स्रोत है। इसे खाने से शरीर को ताकत मिलती है। यह उन महिलाओं के बेहतर ऑप्शन है जिन्‍हें भारी महावारी होती है। आपको बता दें कि महावारी से आयरन की कमी हो जाती है और यह दाल उसको पूरा करती है।  

5) डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहतरउड़द की दाल फाइबर का बेहतर स्रोत है जिस वजह से यह डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहतर विकल्प है। फाइबर आंतों में भोजन के पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ाते हैं। यह ब्लड में इंसुलिन और ग्लूकोज लेवल को मेंटेन रखती है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सडायबिटीजहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार