लाइव न्यूज़ :

सेक्स समस्या, कमजोरी, डायबिटीज का हो जाएगा नाश, सिर्फ 25 दिन ऐसे खा लें अश्वगंधा

By उस्मान | Updated: September 18, 2018 10:51 IST

फर्टिलिटी एंड स्टेरिलिटी जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, अश्वगंधा में प्रजनन क्षमता को बढ़ाने की क्षमता है, खासकर पुरुषों में।

Open in App

अश्वगंधा को एक औषधीय पौधा माना जाता है। इस जड़ी बूटी का भारत में लगभग तीन हजार सालों से आयुर्वेदिक उपचार में इस्तेमाल होता आ रहा है। हाल ही में यह पौधा अपने औषधीय गुणों के कारण वैज्ञानिक औषधीय उपचार का भी हिस्सा बन गया है। हम आपको इस पौधे के कुछ स्वास्थ्य लाभ बता रहे हैं जिस वजह से आपको इसे अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।

1) तनाव और चिंता को करता है दूरइंडियन जर्नल ऑफ साइकोलॉजिकल मेडिसिन में प्रकाशित एक अध्ययन ने साबित किया कि जब तनाव और चिंता के स्तर को कम करने की बात आती है तो अश्वगंधा महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अध्ययन के लिए तनाव और चिंता से पीड़ित 64 लोगों को रोजाना अश्वगंधा के 300 मिलीग्राम / कैप्सूल दिए गए थे। इन लोगों को 60 दिनों तक कैप्सूल दिए गए और अध्ययन के अंत में यह ध्यान दिया गया था कि रोजाना 500-600 मिलीग्राम के बीच अश्वगंधा खाने तनाव और चिंता को दूर किया जा सकता है।

2) मसल्स ग्रोथ और स्ट्रेंथ बढ़ाने में सहायकजर्नल ऑफ़ इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ स्पोर्ट्स न्यूट्रीशन द्वारा किए गए एक अध्ययन से पता चला कि अश्वगंधा की खुराक मांसपेशियों और ताकत के विकास में मदद करती है। अध्ययन के लिए 18-50 साल की आयु के 57 लोगों को लिया गया था। इन्हें दो समूहों में विभाजित किया गया था, जहां एक को 600 मिलीग्राम अश्वगंधा दिया गया था और एक समूह को इसे खाए बिना जिम करने को कहा गया। अश्वगंधा खाने वालों की  मांसपेशियों की ताकत में 1.5-1.7 गुना वृद्धि हुई और मांसपेशियों के आकार में 1.6-2.3 गुना अधिक वृद्धि हुई। 

3) प्रजनन क्षमता में करता है वृद्धिफर्टिलिटी एंड स्टेरिलिटी जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, अश्वगंधा में प्रजनन क्षमता को बढ़ाने की क्षमता है, खासकर पुरुषों में। फर्टिलिटी से पीड़ित 75 पुरुषों को लेकर तीन महीने की अवधि तक एक अध्ययन किया गया। व्यक्तियों को 5 ग्राम अश्वगंधा की दैनिक खुराक दी गई। अध्ययन के अंत में प्रतिभागियों में शुक्राणुओं की संख्या और शुक्राणु की गुणवत्ता में वृद्धि देखी।

4) ब्लड शुगर लेवल करता है कंट्रोलइंडियन जर्नल ऑफ एक्सपेरीमेंटल बायोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन ने पाया कि अश्वगंधा में ब्लड शुगर लेवल को कम करने के गुण भी हैं। अध्ययन के लिए, टाइप 2 डायबिटीज वाले व्यक्तियों को रोजाना अश्वगंधा की 3 ग्राम खुराक दी गई थी। खुराक दिन में 2-3 बार दी जाती थी और अंत में यह पाया गया कि अश्वगंधा ने उनके शुगर लेवल को ओरल मेडिसिन के जितना ही कम कर दिया था। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडसेक्सडायबिटीज
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब