लाइव न्यूज़ :

रोजाना सिर्फ 4 बादाम और 1 गिलास दूध के सेवन से पास नहीं भटकेंगी डायबिटीज, मोटापा जैसी 6 बीमारियां

By उस्मान | Updated: November 25, 2018 11:47 IST

सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है और इस मौसम में इम्युनिटी सिस्टम कमजोर होने से सर्दी, खांसी, फ्लू, टॉन्सिल्स, गला खराब, बुखार जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इनसे बचने के लिए आपको रोजाना बादाम और दूध का सेवन करना चाहिए।

Open in App

सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है और इस मौसम में इम्युनिटी सिस्टम कमजोर होने से सर्दी, खांसी, फ्लू, टॉन्सिल्स, गला खराब, बुखार जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इनसे बचने के लिए आपको रोजाना बादाम और दूध का सेवन करना चाहिए। बादाम पौष्टिक तत्वों का खजाना माना जाता है। क्योंकि इसमें अच्छी गुणवत्ता वाले प्रोटीन, विटामिन ई, मैग्नीशियम, फाइबर और कई आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं। बादाम खाने से दिमाग तेज, डायबिटीज कंट्रोल और हड्डियां भी मजबूत होती हैं। इधर दूध पीने से ताकत मिलती है। आयुर्वेद में दूध पीने के तमाम फायदे बताए गए हैं। चलिए जानते हैं कि रोजाना चार बादाम और एक गिलास दूध पीने से आपको क्या-क्या स्वास्थ्य फायदे होते हैं। 

1) मोटापा कम करने में सहायकरोजाना बादाम खाने और दूध पीने से वजन कम करने में मदद मिलती है। बादाम में हेल्दी फैट पाया जाता है। इसलिए वजन कम करने वाले लोगों को बादाम खाने और दूध पीने से काफी लाभ होता है। सबसे बड़ी बात इसका को साइड इफेक्ट भी नहीं हैं।

2) हड्डियां बनती हैं मजबूतबादाम और दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जिससे आपको शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। नियमित रूप से बादाम खाने और दूध पीने से आपको आर्थराइटिस और ऑस्टियोपोरोसिस जैसे गंभीर रोगों से बचने में मदद मिलती है। 

3) दिल को स्वस्थ रखने में सहायकबदाम में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बहुत कम होती है। इसके अलावा यह ओमेगा और फैटी एसिड जैसे पोषक तत्वों का भंडार है। यही वजह है कि रोजाना बादाम और दूध के सेवन से आपको दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। इन चीजों में पोटेशियम, विटामिन, मैग्नीशियम और मोनो सैचुरेटेड फैट भी पाया जाता है जो स्वस्थ दिल के लिए आवश्यक तत्व हैं। 

3) बढ़ती है आंखों की रोशनी  बदाम और दूध के सेवन से आंखों को स्वस्थ और तंदुरुस्त बनाए रखने में मदद मिलती है। इन दोनों चीजों में विटामिन ए पाया जाता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक है। 

4) मसल्स को मजबूत बनाने में मददगारबादाम और दूध में प्रोटीन के अलावा मैग्नीशियम और कॉपर भी पाया जाता है। ये पोषक तत्व शरीर को एनर्जी देते हैं और मसल्स को मजबूत बनाते हैं। अगर आप दिनभर कामकाज के बाद काफी थकावट महसूस करते हैं, तो आपको रोजाना सुबह इन चीजों का सेवन करना चाहिए।  5) इम्युनिटी सिस्टम को बनाते हैं मजबूत बदाम और दूध के सेवन से आपका इम्युनिटी सिस्टम मजबूत बनता है और आपको बीमारियों से बचने में मदद मिलती है। सर्दियों में सर्दी, खांसी, बुखार और ऐसे ही कई अन्य रोगों से बचने के लिए आपको नियमित रूप से इन चीजों का सेवन करना चाहिए। 

6) डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन के अनुसार, डायबिटीज के रोगियों को रोजाना 45 से 60 ग्राम कार्बोहाइड्रेट की जरूरत होती है। रोजाना एक गिलास दूध और चार बादाम खाने से आपको इतना पोषण मिल सकता है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडायबिटीज
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब