लाइव न्यूज़ :

सावधान ! इस चीज के साथ चावल खाने से डायबिटीज, मोटापे का खतरा, हर घर में बनती है ये

By उस्मान | Updated: February 5, 2019 18:20 IST

अन्हेल्दी फैट, कोलेस्ट्रॉल और सोडियम नहीं होने की वजह से बेशक चावल को हेल्दी फूड माना जाता है लेकिन इसका स्वाद बढ़ाने के लिए अगर आप इन चीजों के साथ इसे खाते हैं, तो आपको कई नुकसान भी होते हैं।

Open in App

भारत में अधिकतर लोग चावल खाना पसंद करते हैं। कुछ लोगों को चावल इतने पसंद होते हैं कि बिना इसके उनकी डाइट ही पूरी नहीं होती। चावल में अन्हेल्दी फैट, कोलेस्ट्रॉल और सोडियम नहीं होने की वजह से बेशक इसे हेल्दी फूड माना जाता है लेकिन हर भोज्य पदार्थ की तरह चावल के भी कुछ फायदे और नुकसान भी होते हैं। ज्यादा मात्रा मे चावल खाने से शरीर को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। 

हॉवर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के एक अध्ययन के अनुसार, रोजाना एक कटोरी पॉलिश चावल खाने से टाइप 2 डायबिटीज होने का खतरा रहता है। केवल एक कटोरी चावल को ही अपने डाइट में शामिल करें। इससे ज्यादा चावल खाना आपके स्वास्थ्य को नुकसान पंहुचा सकता है। चलिए जानते हैं कि इससे और क्या-क्या नुकसान होते हैं। 

डायबिटीज और वजन बढ़ने का खतराचावल में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। इसलिए चावल को अगर अधिक मात्रा में खायेंगे तो डायबिटीज होने का खतरा रहता है। पके हुए चावल में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है। अधिक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट खाने पर वजन बढ़ने लगता है। यदि आप प्रतिदिन चावल खाते हैं तो आपकी स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।

हड्डियों के कमजोर होने का खतराचावल में विटामिन-सी की मात्रा बहुत कम होती है। विटामिन-सी हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसलिए चावल खाने से आपकी हड्डियों को कोई फायदा नहीं पहुंचता है। इसमें अन्य जरूरी पोषक तत्व की मात्रा भी बहुत कम होती है।

शरीर में बढ़ सकती है सोडियम की मात्रा चावल को खाने पर जितनी जल्दी पेट भरता है उतनी ही जल्दी खाली भी हो जाता है। चावल जल्दी पच जाते हैं जिससे आपको समय से पहले ही भूख लगने लगती है। ऐसी स्थिति में लोग ज्यादा खा लेते हैं व उन्हें पता भी नहीं चलता। दूसरा, चावल का कोई स्वाद न होने की वजह से लोग इसका सेवन नामक वाली चीजों के साथ अधिक करते हैं। इससे शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ने के खतरा होता है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सडायबिटीज
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब