लाइव न्यूज़ :

नपुंसकता, शीघ्रपतन, कमजोरी जैसी यौन समस्याओं का काल है ये पौधा, लीवर रोगों का भी करता है नाश

By उस्मान | Updated: April 1, 2019 14:19 IST

Health and Sex tips: कई अध्ययन के अनुसार, यह पौधा मानसिक तनाव और चिंता को दूर करने, शरीर की गंदगी को साफ करने, पाचन दुरुस्त रखने, इन्फेक्शन से बचाने, भूख बढ़ाने, मासिक धर्म की ऐंठन और दर्द को दूर करने में भी सहायक है.

Open in App

मगवोर्ट (Mugwort) का पौधा आपको कहीं भी देखने को मिल सकता है। यह पौधा न सिर्फ बगीचे की सुंदरता बढ़ाता है बल्कि इसके अनगिनत स्वास्थ्य फायदे भी हैं। इस पौधे में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। इसके अलावा यह कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन्स, मिनरल्स, विटामिन के और फोलेट जैसे पोषक तत्वों का भंडार है। कई अध्ययन के अनुसार, यह पौधा मानसिक तनाव और चिंता को दूर करने, शरीर की गंदगी को साफ करने, पाचन दुरुस्त रखने, इन्फेक्शन से बचाने, भूख बढ़ाने, मासिक धर्म की ऐंठन और दर्द को दूर करने और सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने में सहायक है।  

सेक्स लाइफ को बनाता है बेहतरनपुंसकता से आप तनाव में जा सकते हैं। हालांकि इसके लिए कई उपचार हैं लेकिन नपुंसकता को एक कलंक की तरह देखा जाता है। यदि आप एक्सपर्ट से मदद लेने के लिए शर्माते, तो यह पौधा आपके काम आ सकता है। इसे नैचुरल वियाग्रा कहा जाता है। इससे न केवल आपके सेक्स हार्मोन का लेवल बढ़ता है बल्कि यह आपकी यौन इच्छा को भी बढ़ाएगा।

पेट के कीड़ों, कब्ज, अपच का रामबाण इलाजअगर आप पेट की बीमारियों से ग्रस्त हैं, तो आपको इस पौधे का डॉक्टर की सलाह पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको अपच, अम्लता, कब्ज, सूजन और पेट फूलना जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है। आप इसे प्राकृतिक डी-वॉर्मर के रूप में भी उपयोग कर सकते हैं, क्योंकि इसमें आपके पाचन तंत्र के कीड़ों को मारने की क्षमता होती है। 

लीवर से जुड़े रोगों का करता है नाशकई शोध इस बात का दावा करती हैं कि यह पौधा रक्त परिसंचरण यानी ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा दे सकता है और लीवर से जुड़े रोगों को खत्म कर सकता है। हालांकि, इस तरह की समस्याओं के लिए इस पौधे का उपयोग करने से पहले अपने डॉक्टर से बात करना सबसे अच्छा है।

मासिक धर्म की ऐंठन और दर्द को दूर करने में सहायकमासिक धर्म के दर्द और ऐंठन को कम करने के लिए आप इस पौधे के एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं। लेकिन याद रखें कि आपको इस तेल को एक अच्छे ब्रांड से लें और इस्तेमाल से पहले डॉक्टर से सलाह लें। इससे रजोनिवृत्ति से पीड़ित महिलाओं को मांसपेशियों में ऐंठन, पेट में दर्द या मिचली समस्याओं से राहत मिलती है।

इस बात का रखें ध्यानअगर आप ऊपर बताई गई समस्याओं से राहत पाने के लिए इस पौधे का इस्तेमाल करने जा रहे हैं, तो पहले आपको एक्सपर्ट्स से सलाह लेनी चाहिए। बिना जानकारी इसका उपयोग करने से आपको कई साइड इफेक्ट्स का सामना करना पड़ सकता है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खेसेक्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब