लाइव न्यूज़ :

स्वास्थ्य राशिफल: आज बीपी, डायबिटीज के मरीज रहें सावधान, इन 5 राशियों पर भी मंड रहा है काल

By उस्मान | Updated: June 20, 2019 09:54 IST

Aaj ka Rashifal: स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा और आपको बेहतर स्वास्थ्य के लिए किन-किन चीजों से बचना चाहिए. मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन सभी राशियों के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन कैसा रहने वाला है।

Open in App

मेष राशि :आज के दिन आप तनावग्रस्त रह सकते हैं। इस नकारात्मक प्रवृत्ति का मुकाबला करने के लिए पपीता और एक हर्बल चाय को अपने खाद्य पदार्थों का एक नियमित हिस्सा बनाएं। इसके अलावा नियमित व्यायाम करते रहें। सांस से जुड़ी समस्यायों का तुरंत इलाज कराएं। मध्यम आयु वर्ग के लोग जीवनशैली को कारगर बनाने के लिए बुरी आदतों से छुटकारा पाने की कोशिश करें।

वृष राशि:ब्लड प्रेशर में अनियमितता आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती है। इसलिए नियमित रूप से जांच कराएं। धीमी पाचन और पाचन तंत्र में गड़बड़ी चिंता का कारण बन सकती है। इसलिए आप आयुर्वेदिक दवाओं का इस्तेमाल करें। मैडिटेशन से भी आपको काफी लाभ हो सकता है।

मिथुन राशि:आज धीमा पाचन आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। इससे निपटने के लिए आप डॉक्टर द्वारा निर्धारित दवाएं लें। सांस से जुड़ी समस्यायों का तुरंत इलाज कराएं। मध्यम आयु वर्ग के लोग जीवनशैली को कारगर बनाने के लिए बुरी आदतों से छुटकारा पाने की कोशिश करें। शरीर के ऊपरी हिस्से में चोट लग सकती है।

कर्क राशि :वीनस की स्थिति पता चलता है कि डायबिटीज के रोगियों को ब्लड शुगर को लेकर ज्यादा देखभाल की जरूरत है। ऐसे लोग शुगर से वाली चीजें खाने से पूरी तरह बचें। इसके अलावा सॉफ्ट ड्रिंक से भी ना पिएं। पाचन तंत्र में विकार आपको परेशान कर सकता है।

सिंह राशि:अगर आप किसी पुराने रोग से परेशान हैं, तो इसे लेकर सतर्क रहें। इसका सही से इलाज कराएं। धीमा पाचन परेशानी का सबब बन सकता है। आपको रोजाना थोड़ी देर के लिए कुछ एक्सरसाइज़ करनी चाहिए। इसके अलावा आपको प्राणायाम से भी लाभ होगा। मध्यम आयु वर्ग के लोगों को मोर्निंग-इवनिंग वाक करने की सलाह है।

कन्या राशि:स्वास्थ्य के मामले में वायरल इन्फेक्शन को लेकर अधिक सतर्क रहें। डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान का विशेष देखभाल की जरूरत है। डॉक्टर द्वारा बताई गई डायट का पालन करें। रात को देरी से खाना और जंक फूड्स से तौबा करें। अगर आप किसी पुराने रोग से पीड़ित हैं, तो उसका सही तरह से इलाज कराएं।

तुला राशि:कार्यस्थल पर काम के बोझ के कारण आपको गैस्ट्रिक डिसऑर्डर की समस्या हो सकती है। हालांकि उचित सावधानी के साथ आप जीवन-शैली संबंधी विकारों से बच सकते हैं। आपको ग्लूटेन से भरपूर चीजों को खानेपीने से बचना चाहिए। इसके बाद आप अपने स्वास्थ में सुधार महसूस कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि:किसी भी काम को करने के लिए जल्दबाजी न करें। संभव है कि ऐसा करने से आप घायल हो सकते हैं। आपके सितारे यह बताते हैं कि आपको हमेशा सतर्क रहना चाहिए। अगर आप ब्लड प्रेशर से पीड़ित हैं, तो सावधान रहें। ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने के लिए आप योग और एक्सरसाइज कर सकते हैं।

धनु राशि:छठे गृह पर विषम प्रभाव के कारण आपको स्वास्थ्य से जुड़े गंभीर मुद्दे परेशान कर सकते हैं। आपका इम्युनिटी सिस्टम मजबूत रहेगा जिससे आप बीमार होने पर तुरंत सही हो जाएंगे। आपको अपने लाइफस्टाइल को कारगर बनाने के लिए हानिकारक आदतों को छोड़ने और इम्युनिटी मजबूत करने के लिए बेहतर खानपान की सलाह है।

मकर राशि:ब्लड प्रेशर में अनियमितता के कारण आपको परेशानी हो सकती है। ऐसे लोग नियमित रूप से ब्लड चेक-अप कराएं। डायबिटीज से मरीज भी नियमित रूप से अपना चेक-अप कराएं। डॉक्टर द्वारा निर्धारित डायट प्लान की अनदेखी ना करें। इसके आलव योग और मेडिटेशन भी करें।

कुंभ राशि:अगर आपका ब्लड प्रेशर हाई है तो आपको अधिक सतर्क रहने की जरूरत होती है। इस स्थिति से निपटने के लिए आपको हालत पर नजर रखने की जरूरत है। तनाव से दूर रहें। धीमा पाचन भी आपको परेशान कर सकता है। इसका इलाज कराएं और जंक फूड से दूर रहें।

मीन राशि:डायबिटीज से पीड़ित लोग ब्लड शुगर लेवल को लेकर सतर्क रहें। नियमित रोप से जांच करने से आप काफी हद तक सही रह सकते हैं। धीमा पाचन परेशानी का सबब बन सकता है। आपको रोजाना थोड़ी देर के लिए कुछ एक्सरसाइज़ करनी चाहिए। इसके अलावा आपको प्राणायाम से भी लाभ होगा।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम