लाइव न्यूज़ :

हमीरपुरः 10 गांवों में पीलिया फैलने के बाद 44 लोग अतिसार से पीड़ित, सरकार ने तेज किए अभियान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 30, 2023 17:59 IST

अधिकारियों के मुताबिक प्रभावित गांव चार पंचायत क्षेत्रों कोट, सराहकड़, भरानांग और ख्याह के अंतर्गत आते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपीलिया का पहला मामला 26 जून को सामने आया था।पंचायत में अब तक 16 लोग पीलिया से पीड़ित हो चुके हैं।बीमारी के लक्षण और इसके बचाव के बारे में जागरूकता फैलायी जा रही है।

हमीरपुरः हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर जिले के 10 गांवों में पीलिया फैलने के बाद कम से कम 44 लोग अतिसार से पीड़ित हो गए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक प्रभावित गांव चार पंचायत क्षेत्रों कोट, सराहकड़, भरानांग और ख्याह के अंतर्गत आते हैं।

 

उन्होंने कहा कि पीलिया का पहला मामला 26 जून को सामने आया था और तब से यह संख्या लगातार बढ़ रही है। सराहकड़ पंचायत की प्रधान पूनम ने कहा कि उनकी पंचायत में अब तक 16 लोग पीलिया से पीड़ित हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि बीमारी के लक्षण और इसके बचाव के बारे में जागरूकता फैलायी जा रही है।

अधिकारियों के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न टीमें लोगों की जांच कर रही हैं और इन टीमों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, अधिकांश रोगियों का इलाज घर पर ही किया जा रहा है। इस बीच, जल शक्ति विभाग ने कहा कि पिछले दो दिनों में एकत्र किए गए पीने के पानी के नमूनों में कोई सम्मिश्रण नहीं पाया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए गए मरीजों के रक्त के नमूनों की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।

हमीरपुर के उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शुक्रवार को जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को जलस्रोतों में ब्लीचिंग पाउडर और क्लोरीनेशन के उचित उपयोग के बारे में कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि जनवरी में जल-जनित बीमारियों के फैलने के बाद हमीरपुर के नादौन उपमंडल के 50 गांवों में 1,000 से अधिक लोग अतिसार से पीड़ित हो गए थे।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम