लाइव न्यूज़ :

कम्प्यूटर स्क्रीन पर हरे रंग के फिल्टर डिस्लेक्सिया वाले बच्चों के लिए हो सकते हैं मददगार

By उस्मान | Updated: October 23, 2018 18:43 IST

फिल्टर्स का बिना डिस्लेक्सिया वाले बच्चों की पढ़ने की गति पर कोई असर नहीं पड़ा लेकिन डिस्लेक्सिया वाले बच्चों पर इसका प्रभाव पड़ा। हरे रंग के फिल्टर वाले कम्प्यूटरों पर उन्होंने तेजी से शब्द पढ़े। 

Open in App

कम्प्यूटर स्क्रीन पर हरे रंग के फिल्टर लगाने से डिस्लेक्सिया पीड़ित बच्चों को तेजी से पढ़ने में मदद मिल सकती है।अध्ययन में पाया गया है कि इन फिल्टर्स का समान उम्र के बिना डिस्लेक्सिया वाले बच्चों पर कोई असर नहीं पड़ता।

पढ़ाई-लिखाई में आने वाली दिक्कतों से पीड़ित बच्चों के लिए मददगार रंग बिरंगे फिल्टरों का पहली बार 1983 में पेटेंट कराया गया। ये ऑटिज्म और ध्यान लगा पाने में कमी से पीड़ित बच्चों के इस्तेमाल के लिए भी बनाए गए।

फ्रांस में पेरिस डाइडरॉट विश्वविद्यालय में शोध करने वाली मिलेना रजुक ने कहा, 'हमने पहली बार अत्यधिक कठोर पद्धति का इस्तेमाल किया।' 

पेरिस के एक अस्पताल में अध्ययन के लिए डिस्लेक्सिया से पीड़ित 18 बच्चों और बगैर डिस्लेक्सिया वाले 18 बच्चों का चयन किया गया। शोधकर्ताओं ने अध्ययन में पीले और हरे रंग के फिल्टर का इस्तेमाल करने का फैसला किया।

ब्राजील स्थित साओ पाउलो स्टेट यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर जोस एंजेलो बरेला ने कहा, 'डिस्लेक्सिया से पीड़ित बच्चे को वाक्यों को समझने के लिए लंबे समय तक शब्दों पर गौर करना पड़ता है। इसके परिणामस्वरूप पढ़ने की गति धीमी हो जाती है।' 

फिल्टर्स का बिना डिस्लेक्सिया वाले बच्चों की पढ़ने की गति पर कोई असर नहीं पड़ा लेकिन डिस्लेक्सिया वाले बच्चों पर इसका प्रभाव पड़ा। हरे रंग के फिल्टर वाले कम्प्यूटरों पर उन्होंने तेजी से शब्द पढ़े। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब