लाइव न्यूज़ :

Summer care tips: झुलसाने वाली ये गर्मी कहीं निकाल न दे दम, ये उपाय गर्मी के असर को कम करके आपको रखेंगे फिट

By भाषा | Updated: June 4, 2019 12:49 IST

झुलसा देने वाली इस गर्मी से बचने के लिए सरकार ने लोगों स्वास्थ्य को लेकर सजग रहने के लिए कहा। इसके साथ ही कुछ जरूरी सावधानी और गर्मी से राहत प्रदान करने वाले खान-पीन के बारे में बताया गया।

Open in App
ठळक मुद्देगर्मी में लगातार पानी पीने, लस्सी, नींबू पानी, फलों का रस तथा ओआरएस पीने के लिए कहा गया है। लोगों से तरबूज, खीरा, नींबू और संतरे जैसे फल खाने और कमरे का तापमान कम रखने के लिए कहा गया है।सोमवार को चुरु में तापमान 50.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो लगातार तीसरे दिन देश में सबसे गर्म स्थान रहा।

देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी के मद्देनजर सोमवार को जारी एक स्वास्थ्य परामर्श में सरकार ने ढीले, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने, घरों में रहने तथा शराब, चाय और कॉफी से बचने की सलाह दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए परामर्श में क्या करें और क्या ना करें के कई सुझाव दिए गए हैं।इसमें कहा गया है, ‘‘गर्मी से इंसान के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ सकता है।’’ परामर्श में लोगों से घर से बाहर निकलने पर छतरी या टोपी या तौलिए का इस्तेमाल करने और लगातार पानी पीने तथा नमक वाले पेय पदार्थ जैसे कि लस्सी, नींबू पानी, फलों का रस तथा ओआरएस पीने के लिए कहा गया है।इसमें लोगों से तरबूज, खीरा, नींबू और संतरे जैसे फल खाने तथा बार-बार नहाने और पर्दों, पंखे, कूलर तथा एसी का इस्तेमाल कर कमरे का तापमान कम करने के लिए कहा गया है। परामर्श में कहा गया है, ‘‘असहज महसूस करने वाले लोग खासतौर से बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं तथा बाहर काम करने वाले मजदूरों को तुरंत ठंडे स्थान पर ले जाया जाए, कम से कम कपड़े पहनें, ठंडे पानी से शरीर पोंछे, कपड़े में लिपटी हुई बर्फ का इस्तेमाल करे और नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र ले जाएं।’’लोगों से कड़ी धूप खासतौर से दोपहर 12 बजे और तीन बजे के बीच बाहर ना निकलने के लिए कहा गया है। भारत में पिछले कुछ दिनों से भयंकर गर्मी पड़ रही है। राजस्थान के चुरु में तो पारा 50 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है।सोमवार को चुरु में तापमान 50.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो लगातार तीसरे दिन देश में सबसे गर्म स्थान रहा। परामर्श में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश, राजस्थान, विदर्भ, मध्य प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अभी भीषण गर्मी पड़ रही है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब