लाइव न्यूज़ :

गोरखपुर में ‘हेल्थ एटीएम’ की शुरुआत, 55 प्रकार की जांच एक जगह तीन से पांच मिनट के अंदर, जानें क्या है खासियत, क्या-क्या टेस्ट करा सकते हैं...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 15, 2022 22:18 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एटीएम स्वास्थ्य क्षेत्र में तकनीक का उदाहरण है, इससे लगभग 55 प्रकार की जांच एक जगह तीन से पांच मिनट के अंदर की जा सकेंगी और किसी भी डॉक्टर से वीडियो कॉल के माध्यम से जांच रिपोर्ट दिखाकर सलाह ली जा सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री ने चरगांवा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में हेल्थ एटीएम केंद्र की शुरुआत की। गर्भधारण परीक्षण की सुविधा भी उपलब्ध हो सकती है।स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में ‘हेल्थ एटीएम’ एक निर्णायक भूमिका निभाने जा रहा है।

गोरखपुरःउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में ‘हेल्थ एटीएम’ की शुरुआत करते हुए कहा कि खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधा के लिहाज से यह निर्णायक भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री ने चरगांवा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में हेल्थ एटीएम केंद्र की शुरुआत की।

 

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एटीएम स्वास्थ्य क्षेत्र में तकनीक का उदाहरण है, इससे लगभग 55 प्रकार की जांच एक जगह तीन से पांच मिनट के अंदर की जा सकेंगी और किसी भी डॉक्टर से वीडियो कॉल के माध्यम से जांच रिपोर्ट दिखाकर सलाह ली जा सकती है।

उन्होंने कहा कि ‘हेल्थ एटीएम’ से सामान्य बॉडी चेकअप, पल्स रेट, रक्तचाप , शरीर का तापमान, दिल के मरीजों की जांच, मधुमेह, डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड, हेपेटाइटिस, कैंसर आदि जांच की सुविधा भी इस मशीन से उपलब्ध करायी जा सकती है। इसके अतिरिक्त, गर्भधारण परीक्षण की सुविधा भी उपलब्ध हो सकती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में ‘हेल्थ एटीएम’ एक निर्णायक भूमिका निभाने जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसका ज्यादा लाभ उन ग्रामीण क्षेत्रों में होगा, जहां प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को उस तरह नहीं देख पाते, जितना सरकार चाहती है।

योगी आदित्यनाथ ने बताया कि एक ‘हेल्थ एटीएम’ एक दिन में कम से कम 100 मरीज देख सकता है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार का प्रयास है कि अगले तीन महीने के अन्दर प्रदेश के सभी 4,600 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों तक ‘हेल्थ एटीएम’ की सुविधा उपलब्ध करायी जा सके। इससे उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधा भी उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान 15 दिव्यांग लोगों को तिपहिया साइकिल वितरित की। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथगोरखपुरडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम