लाइव न्यूज़ :

AIIMS में योग से हो रहा काला मोतियाबिंद, डिप्रेशन, गठिया और बांझपन का इलाज

By एसके गुप्ता | Updated: June 20, 2019 07:46 IST

एम्स में आण्विक प्रजनन और जेनेटिक्स प्रयोगशाला की प्रभारी और योग विभाग की प्रोफेसर डा. रिमा दादा ने लोकमत से खास बातचीत में कहा कि योग से अवसाद, गठिया, बांझपन जैसे रोगों का भी इलाज किया जा रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देअध्ययन में ग्लूकोमा के रोगियों को ध्यान-मेडिटेशन कराने से उनकी आंख के दबाव को कम करने में मदद मिल रही है.एम्स में काला मोतियाबिंद के 90 रोगियों को दो समूह में बांटकर इनका उपचार किया गया है

19 जून केंद्र सरकार योग दिवस मनाकर जीवन को रोग मुक्त रखने के लिए लोगों को प्रेरित कर रही है. ऐसे में देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में शामिल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में काला मोतियाबिंद का उपचार योग से हो रहा है. एम्स में काला मोतियाबिंद के 90 रोगियों को दो समूह में बांटकर इनका उपचार किया गया है.

ऐसे रोगी जिन्हें दवा के साथ योग कराया गया उन्हें दवा पर निर्भर रोगियों की अपेक्षा ज्यादा लाभ मिला. एम्स में आण्विक प्रजनन और जेनेटिक्स प्रयोगशाला की प्रभारी और योग विभाग की प्रोफेसर डा. रिमा दादा ने लोकमत से खास बातचीत में कहा कि योग से अवसाद, गठिया, बांझपन जैसे रोगों का भी इलाज किया जा रहा है.

प्रोफेसर ने कहा कि आंखों की बीमारी ग्लूकोमा या काला मोतियाबिंद से पीडि़त मरीजों का बिना सर्जरी इलाज किया जा सकता है. एम्स के योग विभाग में एक अध्ययन किया गया. इसमें देखा गया कि ग्लूकोमा के रोगियों को ध्यान-मेडिटेशन कराने से उनकी आंख के दबाव को कम करने में मदद मिल रही है. इंट्राओकुलर दबाव (आंखों का दबाव) कम करना ग्लूकोमा के मरीजों के लिए एकमात्र उपचार है.

अध्ययन के लिए 90 ग्लूकोमा मरीजों को दो समूहों में बांटा गया था. एक समूह के मरीजों को ग्लूकोमा दवाओं के साथ योग के एक प्रशिक्षक की निगरानी में 21 से अधिक दिनों तक हर सुबह 60 मिनट तक ध्यान लगाया और प्राणायाम कराया गया था. दूसरे समूह ने ध्यान के बिना सिर्फ दवाएं ही लीं. तीन सप्ताह के बाद ध्यान लगाने वाले समूह में इंट्राओकुलर दबाव में कमी देखी गई.

टॅग्स :एम्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

स्वास्थ्यबजट 2026-27 स्वास्थ्य मंत्रालयः 1,06,530.42 करोड़ रुपये, 5 क्षेत्रीय चिकित्सा हब, नई दिल्ली एम्स को 5,500.92 करोड़ रुपये

स्वास्थ्य12 से 13 वर्ष, तंबाकू, शराब, भांग या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन?, 8वीं, 9वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के 5900 से अधिक छात्रों से प्रश्न, सर्वेक्षण में खुलासा

भारतVijay Malhotra Passes Away: BJP के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का निधन, AIIMS में थे भर्ती; पीएम मोदी समेत नेताओं ने जताया शोक

स्वास्थ्यधूम्रपान-तंबाकू का सेवन कर रहे हैं तो रहिए अलर्ट?, कैंसर मरीजों को जनना जरूरी, उम्र और सेहत पर असर

स्वास्थ्य अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं