लाइव न्यूज़ :

दांत और मसूड़े खराब होने का ये अजीब कारण आपको कर देगा हैरान

By उस्मान | Updated: July 8, 2019 16:58 IST

दो लोग जो एक जैसा खाना खाते हैं और अपने मुंह का ख्याल भी एक ही तरह से रखते हैं, उनमें भी दांतों की सड़न की बीमारी अलग-अलग हो सकती है

Open in App

मोटापा, शिक्षा और व्यक्तित्व जैसे कई आनुवंशिक गुण और कारक दांतों के खराब होने और मसूड़ों की बीमारियों के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। इसका खुलासा एक नए अध्ययन से हुआ है।

ब्रिटेन में यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल के अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि दो लोग जो एक जैसा खाना खाते हैं और अपने मुंह का ख्याल भी एक ही तरह से रखते हैं, उनमें भी दांतों की सड़न की बीमारी अलग-अलग हो सकती है लेकिन अनुसंधानकर्ता अभी तक इसके पीछे की वजह बताने में सक्षम नहीं थे।

स्वीडन के उमिया यूनिवर्सिटी के ‘इंस्टीट्यूट ऑफ ओडोनोटोलॉजी’ के इंगेगर्ड जोनासन ने बताया, ‘‘ इस अध्ययन से स्पष्ट पता चला है कि दांत भी हमारे शरीर का हिस्सा हैं। कई अन्य चीजों के साथ ही हम यह देख सकते हैं कि हृदय संबंधी बीमारियों और दांतों के खराब होने का भी संबंध है।’’

इसको लेकर पहले भी अनुसंधान हुए और उसमें यह भी सामने आया की इसमें जीन शामिल हो सकते हैं लेकिन किसी की भी पुष्टि नहीं हो पाई थी। ये बीमारियां बहुत पेचीदा होती हैं और इस संबंध को समझने के लिए बड़े अनुसंधान की जरूरत होती है।

मौजूदा अध्ययन ‘नेचर कम्युनिकेशन’ में प्रकाशित हुआ है और इसमें नौ अंतरराष्ट्रीय क्लिनिकल अध्ययन के आंकड़े हैं। इस अध्ययन में 62,000 लोगों ने हिस्सा लिया था। इस अनुसंधान 47 नए जीन की पहचान की गई जो दांतों के खराब होने से जुड़े हुए थे। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब