हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में कारगर होता है लहसुन, इस तरह इसका सेवन करने से काबू में रहेगा कोलेस्ट्रॉल

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 17, 2024 11:32 IST2024-08-17T11:27:27+5:302024-08-17T11:32:27+5:30

उच्च कोलेस्ट्रॉल से दिल का दौरा और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि, आहार के जरिए कोलेस्ट्रॉल को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। जानिए कैसे लहसुन खाने से खराब कोलेस्ट्रॉल को दूर करने में मदद मिल सकती है।

Garlic is considered effective in controlling high blood pressure | हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में कारगर होता है लहसुन, इस तरह इसका सेवन करने से काबू में रहेगा कोलेस्ट्रॉल

हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में कारगर होता है लहसुन, इस तरह इसका सेवन करने से काबू में रहेगा कोलेस्ट्रॉल

Highlightsखराब लाइफस्टाइल आपके शरीर के कई अंगों पर असर डालती है। डायबिटीज से लेकर हाई कोलेस्ट्रॉल तक की समस्याएं खराब लाइफस्टाइल के कारण बढ़ती हैं। शरीर में कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए सबसे पहले अपने खान-पान की आदतों में बदलाव करें। 

खराब लाइफस्टाइल आपके शरीर के कई अंगों पर असर डालती है। डायबिटीज से लेकर हाई कोलेस्ट्रॉल तक की समस्याएं लाइफस्टाइल के कारण बढ़ती हैं और इन्हें केवल लाइफस्टाइल से ही नियंत्रित किया जा सकता है। जब शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है तो दिल का दौरा और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए सबसे पहले अपने खान-पान की आदतों में बदलाव करें। 

इसके लिए अच्छे ताजे फल और सब्जियों के साथ कुछ नुस्खों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। इससे शरीर को रोगमुक्त बनाने और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलेगी। अपनी दिनचर्या में ऐसी चीजों को शामिल करें जिन्हें आप लंबे समय तक अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाए रख सकें। इसके लिए लहसुन बहुत ही कारगर उपाय है। 

अपने खाने में कच्चा लहसुन शामिल करें। इससे खराब कोलेस्ट्रॉल को आसानी से कम किया जा सकता है और ट्राइग्लिसराइड्स को बढ़ाया जा सकता है। लहसुन हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी कारगर माना जाता है। आप चाहें तो अपने भोजन में लहसुन की मात्रा बढ़ा दें या फिर लहसुन की चटनी और अचार को अपने आहार में शामिल करें।

खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए लहसुन कैसे खाएं?

हाई कोलेस्ट्रॉल वाले मरीज के लिए सुबह खाली पेट लहसुन खाना सबसे फायदेमंद माना जाता है। लहसुन को आसानी से चबाकर खाया जा सकता है। अगर स्वाद कड़वा लगे तो इसके बाद थोड़ा पानी पी सकते हैं. इस तरह लहसुन खाने से खराब कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है। 

कच्चे लहसुन में एलिसिन नामक तत्व होता है जो कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। लहसुन खून को भी पतला करता है। इससे शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है और हृदय पर दबाव भी कम होता है। दिल का दौरा और स्ट्रोक का खतरा भी कम हो जाता है।

लहसुन और शहद खाने के फायदे

लहसुन का स्वाद थोड़ा कड़वा होता है, इसलिए जिन लोगों को कच्चा लहसुन खाने में परेशानी होती है, वे इसे शहद के साथ खा सकते हैं। इसके लिए लहसुन की कली को शहद में डुबाकर खाएं।

इससे लहसुन का स्वाद कम कड़वा हो जाएगा और आपको कच्चा लहसुन खाने के सारे फायदे भी मिलेंगे। आप चाहें तो लहसुन को काटकर शहद संग मिलाकर एक हफ्ते के लिए डिब्बे में भरकर रख सकते हैं। इसे आप पूरे हफ्ते आसानी से खा सकते हैं।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों की Lokmat Hindi News पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।)

Web Title: Garlic is considered effective in controlling high blood pressure

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे