लाइव न्यूज़ :

फंगल इन्फेक्शन के घरेलू नुस्खे : बारिश के मौसम तेजी से बढ़ता है फंगल, हाथ-पैरों में होने वाले फंगल इन्फेक्शन को खत्म करेंगी ये 4 चीजें

By उस्मान | Updated: August 7, 2020 15:03 IST

Fungal infection tips: अगर समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया तो यह शरीर में बढ़ता चला जाएगा और आप खुजली-जलन से परेशान हो जाएंगे

Open in App
ठळक मुद्देबारिश के मौसम में फंगल इन्फेक्शन तेजी से बढ़ता है फंगल इन्फेक्शन हाथ-पैरों के अलावा शरीर के कई हिस्सों में हो सकता है यह संक्रामक है इसलिए समय पर उचित देखभाल जरूरी है

बारिश के मौसम में जलवायु गर्म और आर्द्र होती है। इस मौसम में त्वचा का ख्याल रखना बहुत जरूरी है क्योंकि मॉनसून में बैक्टीरियल और फंगल दोनों तरह के संक्रमण होने का खतरा ज्यादा होता है. अक्सर बरसात के दिनों में पैरों में फंगल संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है। इस मौसम में पैर लंबे समय तक बारिश के कारण जमा गंदे पानी के संपर्क में रहते हैं और ऐसे में फंगल इंफेक्शन हो जाता है।  

फंगल इन्फेक्शन क्या हैफंगल इन्फेक्शन तब होता है जब फंगस आपके शरीर पर सीधे आक्रमण करती है. यह एक ऐसा इन्फेक्शन होता है जो शरीर पर कई प्रकार के फंफूद या कवक के कारण हो जाता है, जिनमे डर्मेटोफाइट्स और यीस्ट प्रमुख होते हैं. 

फंफूद मृत केराटिन में पनपता है और धीरे धीरे हमारे शरीर के ऐसे स्थानों में फैल जाता है, जहां थोड़ी नमी होती है जैसे कि पैर की उंगलियों के बीच का हिस्सा, एड़ी, नाखून, जननांग, स्तन इत्यादि।

फंगल इन्फेक्शन के घरेलू उपायवैसे तो फंगल इन्फेक्शन के लक्षण इसके प्रकार पर निर्भर करते हैं, लेकिन कुछ सामान्य लक्षणों में त्वचा में परिवर्तन, जिसमें लाल और संभवतः त्वचा का काटना या छिलना शामिल है. इसके अलावा खुजली होना भी इसका लक्षण है. 

पैरों में फंगल संक्रमण होने पर क्या करें

हल्दीअगर पैरों में फंगल संक्रमण हो तो हल्दी लगा सकते हैं। हल्दी में ऐंटीबैक्टीरियल और ऐंटीफंगल गुण पाए मिलते है जिससे फंगल संक्रमण खत्म हो जाता है।

मुल्तानी मिट्टी पैरों में फंगल संक्रमण हो गया है तो मुल्तानी मिट्टी लगा सकते हैं। यह रक्त संचरण को बढ़ा देती है और त्वचा के स्वास्थ्य में भी सुधार करने में सहायक होती है। आप इसके पेस्ट बनाकर लगा सकते हैं।

नींबू पैरों में फंगल संक्रमण हो जाए तो नींबू लगा सकते हैं। इसमें ऐंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं और इसमें ऐंटी बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज भी होती हैं। इसे लगाने के लिए नींबू का रस, सिरका और ग्लिसरीन मिलाकर लगा सकते हैं।

मेहंदी पाउडर पैरों में फंगल संक्रमण होने पर मेहंदी पाउडर और गुलाब जल को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद लगाने से लाभ होगा। मेहंदी एक प्राकृतिक उपचारक है, और इसमें ऐसे ऐंटीसेप्टिक गुण होते हैं।

फंगल इन्फेक्शन से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

• स्वच्छता का ध्यान रखें और सिंथेटिक कपड़ों का उपयोग न करें • गंदे पानी के लगातार संपर्क में आने से बचें• गर्म और आर्द्र जलवायु में कवक बढ़ता है, इसलिए, मानसून के दौरान सूखा रहने की कोशिश करें।• दिन में दो बार स्नान करें। अतिरिक्त गर्म पानी का उपयोग न करें जो आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है, गुनगुने पानी का उपयोग करें।• घर्षण को कम करने और पसीने को कम करने के लिए पाउडर यूज करें।• किसी के साथ कपड़े साझा न करें। अपने कपड़ों को गर्म पानी में धोएं और उन्हें अच्छी तरह से सुखाएं। • ढीले सूती कपड़े का उपयोग करें और डेनिम पहनने से बचें।• यदि आपके परिवार में कोई भी व्यक्ति फंगल संक्रमण से पीड़ित है, तो उसका तुरंत इलाज कराएं, क्योंकि यह संक्रामक है।• यदि आपका पालतू फंगल संक्रमण से पीड़ित है, तो हमेशा पशु चिकित्सक के पास जाएं क्योंकि संक्रमण संक्रामक है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेमेडिकल ट्रीटमेंटमानसून हेल्थ टिप्स हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब