लाल या हरा सेब, हरा या काला अंगूर... क्या आप जानते हैं आपकी सेहत के लिए क्या सही है?

By उस्मान | Updated: March 15, 2018 16:24 IST2018-03-15T16:16:51+5:302018-03-15T16:24:08+5:30

एक जैसे होते हुए भी कुछ फल-सब्जियों में पोषक तत्वों की संख्या अलग-अलग होती है और उनके फायदे भी कम ज्यादा होते हैं।

Fruits and vegetable comparison, Know which one is beneficial for your health | लाल या हरा सेब, हरा या काला अंगूर... क्या आप जानते हैं आपकी सेहत के लिए क्या सही है?

लाल या हरा सेब, हरा या काला अंगूर... क्या आप जानते हैं आपकी सेहत के लिए क्या सही है?

फल-सब्जियां स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हैं। सेब, केला और गोभी जैसे कई फल-सब्जियां अलग-अलग प्रकार के होते हैं। किसी का आकर बड़ा-छोटा होता है, तो किसी का रंग अलग होता है। एक जैसे होते हुए भी कुछ फल-सब्जियों में पोषक तत्वों की संख्या अलग-अलग होती है और उनके फायदे भी कम ज्यादा होते हैं। चलिए जानते हैं क्या-क्या हैं वो चीजें जो एक जैसी हैं लेकिन उनके फायदे भिन्न हैं। 

लाल सेब और हरा सेब

एक हरे सेब में लाल सेब की तुलना में लगभग 6 ग्राम कम शुगर होती है। एक मध्यम आकार के लाल सेब में 23 ग्राम शुगर हो सकती है, जबकि एक हरे सेब में सिर्फ 17 ग्राम शुगर होती है। 

हरे अंगूर और काले अंगूर

काले अंगूर में हरे अंगूर की तुलना में अधिक फ़ाइटोकेमिकल्स होते हैं। अन्य फलों की तुलना में अंगूर विटामिन या मिनरल्स का बेहतर स्रोत हैं। अध्ययनों के अनुसार, दिमाग को बेहतर करने दिल की बीमारी का खतरा कम करने के लिए आपको अंगूर खाने चाहिए। 

केले और छोटे केले

बेशक छोटे केले देखने में छोटे होते हैं लेकिन इनमें शुगर की मात्रा बड़े केले से अधिक होती है।100 ग्राम छोटे केले में लगभग 3 ग्राम शुगर होती है जोकि एक चम्मच शुगर के बराबर है।  

यह भी पढ़ें- महिलाओं को खाने चाहिए सुबह 3 केले, होंगे 6 बड़े फायदे 

सफेद लहसुन और लाल लहसुन

लाल लहसुन में अधिक एलिकिन होता है, जो कि एंटीबायोटिक है और कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। सभी तरह के लहसुन में फाइटोकेमिकल्स होते हैं, जो कुछ प्रकार के कैंसर से बचाव में मदद करते हैं।

पर्पल गोभी और हरी गोभी

पर्पल गोभी में हरी गोभी से ज्यादा विटामिन ए, आयरन और फ्लेवोनोइड होता है। न्यूट्रिशनिश्ट फियोना हंटर के अनुसार, सभी तरह की गोभी में फायटोकेमिकल्स होते हैं जो कैंसर से बचाते हैं और सभी में विटामिन बी पाया जाता है। लेकिन पर्पल गोभी में कुछ एक्स्ट्रा पोषक तत्व होते हैं। इसमें हरी गोभी से दस गुना विटामिन ए है, दो गुना आयरन है और 36 एंटीऑक्सीडेंट हैं। ऐसे इसके ब्राइट कलर की वजह से है।  

प्याज और छोटे प्याज

नियमित प्याज की तुलना में छोटे प्याज (shallots) में तीन गुना अधिक एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन सी होते हैं। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम और जिंक की मात्रा भी अधिक होती है। 

Web Title: Fruits and vegetable comparison, Know which one is beneficial for your health

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे