लाइव न्यूज़ :

गंदगी से बंद हो चुकी शरीर की सभी नसों को खोलकर रख देंगी ये 2 चीजें, खून को भी करेंगी साफ

By उस्मान | Updated: April 17, 2019 12:23 IST

Health and Diet tips in Hindi: नसों के ब्लॉक होने से शरीर को अन्य बीमारियां घेर लेती है। शरीर में दर्द रहना, अंगों का फड़कना, हाथ-पैर का संवेदनहीन होना इसके लक्षण हैं। इसके अलावा आपको सीने में दर्द, सांस लेने में परेशानी, दिल से जुड़े रोग, कमजोरी, मतली और ज्यादा पसीना आना जैसी समस्याएं भी महसूस हो सकती हैं।  

Open in App

शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही रखने के लिए धमनियों का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। इसके बंद होने पर ब्लड सर्कुलेशन का कार्य बुरी तरह से प्रभावित होता है। धमनियों में ब्लॉकेज अचानक नहीं होती है बल्कि खराब डाइट और लाइफस्‍टाइल इसकी सबसे बड़ी वजह हैं। एक्सरसाइज नहीं करना, देर तक बैठे रहना, स्‍मोकिंग, शराब का सेवन, फास्ट फूड और मसालेदार चीजों के अधिक सेवन से शरीर में रक्त का प्रवाह सही ढंग से नहीं होता है। इससे नसों और खून में गंदगी जमा हो जाती हैं, जो नसों के ब्लॉक होने का कारण है। 

नसों के ब्लॉक होने से शरीर को अन्य बीमारियां घेर लेती है। इसके मरीजों की नसें निष्क्रिय हो जाती हैं। कई बार मरीजों को इस बात का पता तक नहीं चल पाता। शरीर में दर्द रहना, अंगों का फड़कना, हाथ-पैर का संवेदनहीन होना इसके लक्षण हैं। इसके अलावा आपको सीने में दर्द, सांस लेने में परेशानी, दिल से जुड़े रोग, कमजोरी, मतली और ज्यादा पसीना आना जैसी समस्याएं भी महसूस हो सकती हैं।

डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिश्ट शिखा ए शर्मा आपको दो ऐसी चीजों के बारे में बता रही हैं जिनके नियमित सेवन से शरीर में रक्त का प्रवाह सही ढंग से होगा और सभी ब्लॉक नसें खुल जाएंगी। हालांकि इसके सेवन के साथ आपको रोजाना कम से कम 15 मिनट एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। 

1) चुकंदरशिखा के अनुसार चुकंदर के सेवन से शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है और रक्त का प्रवाह में सुधार होता है। इसके लिए आपको रोजाना एक गिलास चुकंदर का जूस पीना चाहिए। इसके अलावा आप चुकंदर का सेवन सलाद के रूप में भी कर सकते हैं। 

चुकंदर एक ऐसा सब्जी है, जिसमें हृदय रोग के जोखिम को कम करने की क्षमता होती है। ये ब्लड प्रेशर को भी नार्मल करती है क्योंकि इसमें नाइट्रेट होते हैं। नाइट्रोग्लिसरीन की तरह, चुकंदर रक्त वाहिकाओं को खोलता है और प्रवाह में सुधार करता है।

इसके अलावा चुकंदर होमोसिस्टीन को कम करता है, जोकि एक एमिनो एसिड है जिससे हार्ट डिजीज और डिमेंशिया का खतरा होता है। यह सब्जी एंटी-ऑक्सीडेंट का भंडार है और ओवरएक्टिव प्लेटलेट्स को बाधित करके आपके रक्त को प्राकृतिक रूप से पतला करती है।

2) ब्रोकोली ब्रोकोली अन्य विटामिन के साथ-साथ फाइटोन्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सिडेंट का बेहतर स्रोत है। फाइटोन्यूट्रिएंट्स शरीर के लिए उतने जरूरी नहीं हैं, जितने कि विटामिन। ब्रोकोली के भीतर एंटीऑक्सिडेंट सबसे महत्वपूर्ण तत्व हैं। एंटीऑक्सिडेंट उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा कर देते हैं और आपके शरीर को तम्बाकू के धुएं और विकिरण जैसे विषाक्त मुक्त कणों से साफ रखने में मदद करते हैं।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यगर्भवती महिलाओं के पीने के पानी में पीएफएएस की मौजूदगी उनके शिशुओं के लिए घातक: अध्ययन

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यनागपुर विधानसभा सत्रः 176 खुदरा और 39 थोक विक्रेताओं के लाइसेंस रद्द, मंत्री नरहरि जिरवाल ने कहा-खराब गुणवत्ता वाली दवाओं की बिक्री को लेकर एक्शन

स्वास्थ्यडॉ. रोहित माधव साने को “Personality of the Year 2025” का सम्मान

स्वास्थ्य12 से 13 वर्ष, तंबाकू, शराब, भांग या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन?, 8वीं, 9वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के 5900 से अधिक छात्रों से प्रश्न, सर्वेक्षण में खुलासा

स्वास्थ्यबिहार हेल्थ विभागः टॉर्च की रोशनी में ऑपरेशन, ठेले पर स्वास्थ्य सिस्टम, बिहार में आम बात?, आखिर क्यों स्वास्थ्य मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक थपथपा रहे हैं पीठ?

स्वास्थ्यबाप रे बाप?, हर दिन JK में 38 कैंसर केस, 5 साल में 67037 का आंकड़ा और 2024 में 14000 नए मामले