लाइव न्यूज़ :

धीरे-धीरे नसों को बंद कर देती हैं ये 15 चीजें, संभलकर खायें वरना कभी भी आ सकता है हार्ट अटैक

By उस्मान | Updated: May 21, 2019 12:29 IST

धमनियां ऐसी रक्त वाहिकाएं होती हैं, जो ऑक्सीजन वाले खून को दिल से शरीर के सभी अंगों तक ले जाती है। किसी स्वस्थ मनुष्य में धमनियां साफ होती हैं और ब्लड फ्लो स्मूद रहता है। लेकिन कभी-कभी समय के साथ धमनियों में फैट और गंदगी जमा होने लगती है नसें जाम होने लगती हैं।

Open in App

किसी व्यस्क इंसान का दिल दिन में लगभग 2,000 गैलन रक्त पंप करता है। ऐसा माना जाता है कि शरीर में धमनियां, नसें और कोशिकाएं 60,000 मील से अधिक लंबी है। धमनियां ऐसी रक्त वाहिकाएं होती हैं, जो ऑक्सीजन वाले खून को दिल से शरीर के सभी अंगों तक ले जाती है। किसी स्वस्थ मनुष्य में धमनियां साफ होती हैं और ब्लड फ्लो स्मूद रहता है। लेकिन कभी-कभी समय के साथ धमनियों में फैट और गंदगी जमा होने लगती है नसें जाम होने लगती हैं।  

फैट और गंदगी से नसों के बंद होने को मेडिकल भाषा में 'एथेरोस्क्लेरोसिस' कहा जाता है जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का सबसे ज्यादा खतरा होता है। नसों के ब्लॉक होने से दिल और दिमाग के कुछ हिस्सों में रक्त का प्रवाह बाधित होता है। 

नसों के ब्लॉक होने से खतरानसों के ब्लॉक होने से सबसे बड़ा खतरा हार्ट अटैक और स्ट्रोक का होता है। अन्य समय में, विशेष रूप से जब धमनी 70% या अधिक बंद हो जाती हैं, तो उससे आपको छाती में दर्द, सांस की कमी, दिल की घबराहट, कमजोरी या चक्कर आना, जी मिचलाना और पसीना आना जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

जेनेटिक भी है यह समस्याहालांकि नसों में प्लेक का बनना कभी-कभी वंशानुगत होता है, लेकिन ऐसा अक्सर खराब खानपान के कारण होता है। बहुत से खाद्य पदार्थ ऐसे हैं, जिनमें सैचुरेटेड और ट्रांस फैट अधिक होता है, जो कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ाते हैं। कोलेस्ट्रॉल धमनियों में जमा हो जाता है, जिससे एथेरोस्क्लेरोसिस हो जाता है। 

इन चीजों को खाने से ब्लॉक होती है नसेंसैचुरेटेड फैट ज्यादातर पशु-आधारित खाद्य पदार्थों में होते हैं, जिसमें मीट और डेयरी उत्पाद शामिल हैं। सबसे अधिक सैचुरेटेड फैट मीट, स्टेक, हैमबर्गर, बेकन, सॉसेज, रिब्स शामिल हैं। दुबला मांस जैसे चिकन, मछली या पोर्क में कम सैचुरेटेड फैट पाया जाता है।

क्रीम, पूरे दूध, पनीर, आइसक्रीम और मक्खन जैसे मलाईदार डेयरी उत्पादों का स्वाद अच्छा हो सकता है, लेकिन इनमें सैचुरेटेड फैट भी बहुत अधिक है। सामान्य तौर पर, खाना पकाने के कुछ तेलों में सैचुरेटेड फैट काफी मात्रा में होता है जिसमें नारियल, पाम कर्नेल और पाम ऑयल प्लांट-आधारित तेल हैं। इसके बजाय जैतून या कैनोला जैसे तरल तेलों का उपयोग करें। 

बंद नसों को साफ करने के लिए खायें ये चीजेंअगर आपको ऊपर बताए गए लक्षणों में से कोई भी महसूस हो, तो आपको डाइट में बदलाव करना चाहिए। इस स्थिति से बचने के लिए आपको अपनी डाइट में किसी भी कीमत पर अवोकेडो, ब्रोकोली, फैटी फिश, नट्स, ओलिव ऑयल, तरबूज, हल्दी, पालक और अनाज को शामिल करना चाहिए। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब