लाइव न्यूज़ :

बियर के साथ या 2 घंटे तक गलती से भी न खायें ये 5 चीजें, वरना होगी ऐसी हालत, संभलना हो जाएगा मुश्किल

By उस्मान | Updated: April 16, 2019 16:46 IST

Diet Tips in Hindi: आजकल युवाओं में बियर पीने का ट्रेंड बढ़ रहा है. उनकी कोई भी पार्टी बियर के बिना पूरी ही नहीं होती. वहीं बियर के साथ पिज्जा बर्गर जैसी मसालेदार चीजें भी खाना खूब पसंद की जाती हैं. यह कॉम्बिनेशन सेहत के लिहाज है काफी नुकसानदायक हो सकता है.

Open in App

आजकल युवाओं में बियर पीने का ट्रेंड बढ़ रहा है। बियर को ऐसे दिखाया जाता है जैसे ये इन दिनों कूल लाइफस्टाइल का रूल है। कोई भी पार्टी बियर के बिना पूरी ही नहीं होती। युवाओं को लगता है वे बियर पियेंगे तो मॉडर्न लाइफस्टाइल का हिस्सा बन जाएंगे। वहीं बियर के साथ पिज्जा, बर्गर जैसी मसालेदार चीजें भी खाना खूब पसंद की जाती हैं और यही कॉम्बिनेशन सेहत के लिहाज है काफी नुकसानदायक हो जाता है। बीते साल WHO की रिपोर्ट भी सामने आई थी जिसमें कहा गया था कि 2005 से 2016 के बीच भारत में प्रति व्यक्ति शराब की खपत दोगुनी हो गई है वहीं युवाओं में शराब का चलन तेजी से बढ़ा है।

लोग बियर के साथ चखने के रूप में जो मिलता है, खा लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें बियर के साथ खाने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। ऐसी ही गलती लोग बियर पीने के बाद कर बैठते हैं। नशे की हालत में उन्हें जो भी मिलता है, खा लेते हैं। हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको आपको बियर के साथ या बाद में नहीं खाना चाहिए।

1) बर्गरआपको भूलकर भी बियर के साथ बर्गर का सेवन नहीं करना चाहिए। इसका कारण यह है कि इन दोनों चीजों को लीवर द्वारा संसाधित किया जाता है। इस दौरान लीवर पहले शराब को ब्रेक डाउन यानी तोड़ता है। यह आपके फैट को आपके रक्त प्रवाह में छोड़ देता है, जहां यह फैट टिश्यू में जमा हो जाता है। फैट भोजन को ज्यादा धीरे-धीरे पचाने का कारण बनता है, यही कारण है कि ज्यादा फैट वाली चीजें आपके पेट को भरा रखती हैं और आपको भूख नहीं लगने देती हैं। 

2) फ्राइजफ्राइज में सैचुरेटेड फैट भरा होता है जिसे बियर या वाइन के साथ खाने से पचाना मुश्किल हो जाता है। इससे पेट खराब हो सकता है। फ्राइज में बहुत अधिक सोडियम होता है जो आपके शरीर को और ज्यादा डिहाइड्रेशन कर सकता है। इससे किडनी पर असर पड़ता है जिससे आपको एडिमा और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।

3) संतराबियर पीते समय आपको संतरे जैसे खट्टे फल खाने से बचना चाहिए। संतरे और अन्य खट्टे फलों में एसिड की मात्रा अधिक होती है जिससे आपको पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इतना ही नहीं इससे आपको हीटबर्न की भी समस्या हो सकती है।

4) स्पाइसी फूडबियर के साथ स्पाइसी फूड लगभग सभी लोग खाना पसंद करते हैं। यह कॉम्बिनेशन आपके लिए बिल्कुल भी सही नहीं है। मसालेदार मिर्च में कैप्साइसिन होता है, जो पेट में जलन या हीटबर्न के लिए जिम्मेदार होता है।

5) चॉकलेटचॉकलेट्स में कैफीन, फैट और कोको की मात्रा अधिक होती है। जब आप इसे बियर के साथ खाते हैं, तो इससे आपको और ज्यादा नशा हो सकता है। इसके अलावा, चॉकलेट खाने से आपको और ज्यादा प्यास लगती है जिसके चलते आप ज्यादा बियर पी सकते हैं। इसलिए बियर के साथ चॉकलेट खाने से बचें।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब