लाइव न्यूज़ :

पेशाब में जलन, पीलापन, बदबू, खून आना, सेक्स के समय लिंग-योनि में जलन और दर्द को खत्म कर सकती हैं ये 4 चीजें

By उस्मान | Updated: March 1, 2019 12:39 IST

मूत्र मार्ग में संक्रमण (Urinary Tract Infection) से पेशाब के समय जलन होती है और पेशाब में खून भी आ सकता है। इतना ही नहीं इससे आपको किडनी इन्फेक्शन का भी खतरा होता है जिससे आपको पीठ में दर्द, मतली, उल्टी और बुखार के लक्षण महसूस हो सकते हैं।

Open in App

मूत्र मार्ग में संक्रमण (Urinary Tract Infection) बैक्टीरिया से होने वाली एक गंभीर समस्या है, जो मूत्रपथ के एक हिस्से को संक्रमित करता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, कई महिलाओं को कभी ना कभी अपने जीवन में इस बीमारी का सामना करना ही पड़ता है। हालांकि पुरुष भी इससे नहीं बचते हैं। इसके होने से ब्लैडर में इन्फेक्शन हो जाता है जिससे बार-बार पेशाब आता है, पेशाब के समय जलन होती है और पेशाब में खून भी आ सकता है। इतना ही नहीं इससे आपको किडनी इन्फेक्शन का भी खतरा होता है जिससे आपको पीठ में दर्द, मतली, उल्टी और बुखार के लक्षण महसूस हो सकते हैं। 

यूटीआई के लक्षण (Symptoms of Urinary Tract Infection)

- इससे आपको ब्लैडर, पेट के निचले, पेट और जांघों के बीच के हिस्से और पेल्विस में तेज दर्द हो सकता है। - पेशाब या यौन संबंध के दौरान दर्द और ज्यादा बढ़ सकता है- पेशाब में बदबू, लगातार बार-बार पेशाब आना, मूत्राशय में ऐंठन, धुंधला पेशाब आना, काले रंग का पेशाब, पेशाब नहीं आने पर भी महसूस होना

- पेशाब के बाद पूरी तरह से संतुष्टि नहीं मिलना, या ब्लैडर पूरी तरह खाली नहीं होना और पेशाब में खून आना की शिकयात होती है।  - इसके अलावा आपको बुखार, थकान महसूस हो सकती है। - महिलाओं को ऐंठन और योनि में जलन और बेचैनी इसके आम लक्षण हैं। 

यूटीआई के लिए ड्रिंक्स (Drinks for UTI)

1) नारियल का पानीशरीर में पानी की कमी से भी पेशाब का रंग पीला और उसमें जलन होने लगती है, इसलिए दिनभर में खूब सारा पानी पीने की आदत डालें। साथ ही नारियल पानी का सेवन भी करें क्‍योंकि यह डिहाइड्रेशन तथा इसकी जलन को ठीक करता है। आप चाहें तो नारियल पानी में गुड और धनिया पाउडर मिलाकर भी पी सकते हैं। 

2) खीरे का पानीखीरे को पोषक तत्वों का भंडार माना जाता है। यह शीतल व पाचक होने के कारण इसका सेवन करने से यूरिन खुलकर आता है और इसमें जलन भी नहीं होती। ककड़ी में क्षारीय तत्व भी पाए जाते हैं, जो मूत्र की कार्यप्रणाली के सुचारु रूप से संचालन में सहायक होती है।

3) खट्टे फलों का रस विटामिन सी से भरपूर फल यानी सिट्रिक फ्रूट मूत्र संक्रमण पैदा करने वाले बैक्‍टीरिया को मारता है। जिससे इसमें जलन नहीं होती। इसलिए इससे भरपूर फल खाइये। इसके अलावा आंवला भी इसकी जलन को ठीक करने में सहायक होता है। इलायची और आंवले के चूर्ण समान भाग में मिलाकर पानी के साथ लेने से यह परेशानी ठीक होती है।

4) अनार का रस अनार का जूस नियमित रूप से दिन में दो बार पीने से यह परेशानी दूर होती है। फालसा भी इसको दूर करने में मददगार होता है। पिसी हुई हल्दी को एक-एक चम्मच सुबह-शाम लेने से लाभ होता है। इस रोग में सत्तू खाना भी काफी लाभकारी माना जाता है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खेसेक्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब