लाइव न्यूज़ :

रसौली कितनी ही बड़ी क्यों न हो बिना तकलीफ बाहर निकाल सकती है ये जादुई जड़ी-बूटी, ऐसे करें यूज

By उस्मान | Updated: May 8, 2019 16:24 IST

रसौली होने पर आपको हैवी फ्लो, पेट के निचले हिस्से में दर्द, बार-बार पेशाब आना, कब्ज, पीठ या पैर में दर्द होना आदि लक्षण महसूस हो सकते हैं। 

Open in App

खराब जीवनशैली और खानपान के कारण महिलाओं में रसौली (Fibroid) एक आम समस्या बनती जा रही है। रसौली ऐसी गांठें (Tumor) होती हैं जो कि महिलाओं के गर्भाशय में हो जाती हैं। रसौली होने पर आपको हैवी फ्लो, पेट के निचले हिस्से में दर्द, बार-बार पेशाब आना, कब्ज, पीठ या पैर में दर्द होना आदि लक्षण महसूस हो सकते हैं। 

डॉक्टर मानते हैं कि अधिकतर महिलाएं अपने जीवनकाल में इस समस्या का सामना करती हैं लेकिन इसमें हमेशा इलाज की जरूरत नहीं होती है। कभी-कभी रसौली खुद सही हो जाती हैं। हालांकि कई मामलों में आपको ऑपरेशन की जरूरत हो सकती है। डॉक्टर यह भी मानते हैं कि रसौली होने के बावजूद भी कई महिलाएं नार्मल डिलीवरी से ही बच्चे को जन्म देती हैं और रसौली का शिशु पर भी कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। 

रसौली होने पर दर्द निवारक दवाओं से राहत मिल सकती है लेकिन कई बार स्थिति ज्यादा गंभीर हो जाती है जिसके लिए इलाज की सख्त जरूरत पड़ती है। इसका कारण यह है कि समय पर इलाज नहीं कराने से रसौली की मात्रा और आकार बढ़ सकता है, जिस वजह से आपको पेट दर्द और रक्तस्त्राव जैसे लक्षण और ज्यादा बढ़ सकते हैं। 

वैसे तो रसौली के लिए कई तरह के इलाज उपलब्ध हैं लेकिन आप आयुर्वेदिक इलाज से भी इससे राहत पा सकते हैं। आप इसके इलाज के लिए कचनार (Bauhinia variegata) और गोरखमुंडी (Sphaeranthus indicus) पौधे का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

रसौली के इलाज में कैसे सहायक हैं कचनार और गोरखमुंडी

यह दोनों जड़ी-बूटी आपको आयुर्वेदिक दवाएं बेचने वाले किसी पंसारी की दुकान पर आसानी से मिल सकती हैं। बेहतर उपाय यह है कि कचनार की ताजा छाल का इस्तेमाल करें। वैसे कचनार और गोरखमुंडी का पौधा आपको आसानी से नहीं मिलता है इसलिए आपको इसे खरीदना ही होगा। 

इस्तेमाल करने के लिए पहले कचनार जड़ी बूटी को मोटा-मोटा कूटकर एक गिलास पानी में उबाल लें। दो मिनट बाद इसमें मोटी पिसी हुई गोरखमुंडी डालकर एक मिनट तक उबालकर छोड़ दें। बेहतर परिणाम के लिए दिन में दो बार इसका सेवन करें। 

इस बात का ध्यान रखेंयह एक आयुर्वेदिक उपाय है और इसका रिजल्ट आने में थोड़ा समय लगता है इसलिए लंबे समय तक इसका सेवन करते रहने से आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने से पहले आपो डॉक्टर या एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडमेडिकल ट्रीटमेंटघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब