लाइव न्यूज़ :

डायबिटीज का नया अजीब कारण आपको कर देगा हैरान, जानें ब्लड शुगर कंट्रोल करने के 4 आसान तरीके

By उस्मान | Updated: June 19, 2019 14:47 IST

अध्ययन में पता चला कि ‘फूड नीओफोबिया’ 78 प्रतिशत मामलों में आनुवंशिक हो सकता है। यह हृदय रोग एवं मधुमेह टाइप-2 जैसे जीवनशैली से जुड़े रोगों का जोखिम पैदा कर सकता है। यह विकार बच्चों और बुजुर्गों में आम होता है। 

Open in App

नए व्यंजन से संबंधित डर (फूड नीओफोबिया) किसी व्यक्ति की आहार खुराक गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है और यह हृदय रोग एवं मधुमेह टाइप-2 जैसे जीवनशैली से जुड़े रोगों का जोखिम पैदा कर सकता है। ‘फूड नीओफोबिया’ खानपान संबंधी एक ऐसा विकार है जिसमें व्यक्ति ऐसे व्यंजनों को चखने या खाने से इनकार करता है जिनसे वह परिचित नहीं है।

फिनलैंड स्थित हेलसिंकी यूनिवर्सिटी और एस्टोनेशिया स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ टार्टू के अनुसंधानकर्ताओं ने आहार गुणवत्ता, जीवनशैली से संबंधित रोगों और उनके जोखिम कारकों पर खानपान संबंधी व्यवहार के स्वतंत्र प्रभाव का अध्ययन किया।

फिन्निश नेशनल इंस्टिट्यूट फॉर हेल्थ एंड वेल्फेयर से मार्कुस पेरोला ने कहा कि अध्ययन से इस विचार को बल मिला कि विविध एवं स्वस्थ आहार व्यक्ति के स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण, यहां तक कि एक स्वतंत्र भूमिका निभाता है। सात साल चले अध्ययन कार्यक्रम में 25 से 74 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को शामिल किया गया।

अध्ययन में पता चला कि ‘फूड नीओफोबिया’ 78 प्रतिशत मामलों में आनुवंशिक हो सकता है। यह हृदय रोग एवं मधुमेह टाइप-2 जैसे जीवनशैली से जुड़े रोगों का जोखिम पैदा कर सकता है। यह विकार बच्चों और बुजुर्गों में आम होता है।

डायबिटीज के अन्य कारण

1) कम पानी पीना

डॉक्टर दिन में कम से कम 8-10 गिलास पीने की सलाह देते हैं। अगर आप इतनी मात्रा में पानी नहीं पीते हैं, तो आपके शरीर में पानी की कमी हो सकती है जिससे आपको हाइड्रेट की समस्या हो सकती है और ब्लड में शुगर की मात्रा बढ़ सकती है।

2) देर से खाना

रात को देर से खाने से शरीर का वजन बढ़ जाता है जिससे ब्लड शुगर लेवल असंतुलित हो जाता है और डायबिटीज की समस्या हो जाती है।

3) मीठा खाना

भोजन करने के तुरंत बाद मीठा खाने से ब्लड में शुगर की मात्रा तेजी से बढ़ती है और डायबिटीज की समस्या हो जाती है।

4) नींद पूरी न होना

कामकाज और बदलते लाइफस्टाइल के कारण लोग रात को देर से सोते हैं और सुबह भी जल्दी उठ जाते हैं। पर्याप्त नींद न लेने की वजह से डायबिटीज की समस्या हो जाती है।

5) व्यायाम न करना

रोजाना कम से कम 30 मिनट तक एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। व्यायाम न करने की वजह से शरीर में इंसुलिन लेवल बढ़ जाता है जिससे डायबिटीज होने का खतरा रहता है।

6) मोटापा

जिन लोगों के शरीर का वजन ज्यादा होता है और वे इसके लिए कुछ नहीं करते तो भी यह समस्या हो जाती है।

7) हेल्दी चीजें नहीं खाना

डाइट में पौष्टिक चीजें जैसे बींस, हरी सब्जियां और साबुत अनाज न लेने की वजह से भी यह समस्या हो जाती है।

8) जंक फूड और स्नैक्स

डिब्बाबंद चिप्स और जंक फूड अधिक मात्रा में खाने की वजह से भी डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है।

डायबिटीज से बचने के तरीके

1) बेहतर डाइट है जरूरी

सही समय पर सही आहार जैसे फलों, सब्जियों और अनाज का सेवन बेहद फायदेमंद है। इसके अलावा आपको लंबे समय तक खाली पेट रहने से बचना चाहिए। 

2) पर्याप्त नींद

आपको रोजना कम से कम आठ घंटे सोना चाहिए। देर रात तक जागने और सुबह देर तक सोने से डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की संभावना बढ़ती है। 

3) रोजाना एक्सरसाइज करें

खराब लाइफस्टाइल डायबिटीज के मुख्य कारणों में से एक है। रोजाना कम से कम 30-45 मिनट एक्सरसाइज करना डायबिटीज से बचने के लिए बहुत जरूरी है। 

4) तनाव से बचें

तनाव आज हर किसी के जीवन का जरूरी हिस्सा बन गया है। मनोरंजक एवं सामाजिक गतिविधियों द्वारा खुद को तनाव से दूर रखने की कोशिश करें। तनाव के दौरान स्मोकिंग करने से डायबिटीज की संभावना और अधिक बढ़ जाती है।

टॅग्स :डायबिटीजहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब