लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Test: इस नई किट से घर पर ही होगा कोरोना वायरस का टेस्ट, जानिये टेस्ट की कीमत

By भाषा | Updated: April 25, 2020 11:25 IST

अमेरिका खाद्य एवं औषधि प्रशासन नेइस किट को मंजूरी दे दी है

Open in App

कोरोना वायरस से निपटने में एक प्रमुख कदम के तहत अमेरिका खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने घर पर कोविड-19 की जांच करने में सक्षम पहले किट को मंजूरी दे दी है, जिससे कोरोना वायरस की जांच हर घर तक पहुंचने की उम्मीद है।

अमेरिकी कंपनी ‘लैब कॉर्प’ ने ऐसे पहले घरेलू टेस्ट किट को विकसित किया है। अमेरिका में इस जांच की कीमत 119 डॉलर रखी गयी है। इस कंपनी का पूरे देश में चिकित्सा प्रयोगशालाओं का एक नेटवर्क है।

एफडीए के आयुक्त स्टीफन एम हैन ने व्हाइट हाउस में कहा, ‘‘यह एक ऐसी जांच है जहाँ डॉक्टर की देखरेख में कुछ खास परिस्थितियों में, मरीज को टेस्ट किट भेजा जा सकता है और रोगी स्वयं इसमें अपना नमूना दे सकता है और फिर उसे वापस भेज सकता है और उस के बाद उसकी रिपोर्ट प्राप्त कर सकता है। यह सब एक लाइसेंसधारी चिकित्सक के मार्गदर्शन में होगा।’’  

भारत में कोरोना के मामलों की संख्या 24 हजार के पारभारत में कोरोना के मरीजों की संख्या 24,447 हो गई है और इससे अब तक कुल 780 लोगों की मौत हो चुकी है और यह आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। तेजी से बढ़ रहे मामले वाले इलाकों में त्वरित जांच शुरू की गयी है। हालांकि राहत की खबर यह है कि संक्रमित मरीजों में से 5,496 लोगों का इलाज भी हुआ और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 

दुनिया में कोरोना के मरीजों की संख्या 28 लाख के पारदुनिया भर में कोरोना वायरस का संकट और गहरा गया है और इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या 197,246 हो गई है, जबकि संक्रमित लोगों की संख्या 2,830,082 हो चुकी है। इटली, अमेरिका, स्पेन और ब्रिटेन में मरने वाले लोगों की संख्या अब भी सबसे ज्यादा है और वैश्विक अर्थव्यवस्था चरमरा गई है।

वहीं, विशेषज्ञ आगाह कर रहे हैं कि दुनिया भर में कोविड-19 से 10 लाख लोगों के प्रभावित होने का आंकड़ा कुल संक्रमण का एक छोटा सा हिस्सा हो सकता है क्योंकि इसकी जांच प्रणाली अब भी बड़े पैमाने पर उपलब्ध नहीं है। 

 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामेडिकल किटमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्ययाद कीजिए नीम हकीम खतरा-ए-जान वाली कहावत! 

स्वास्थ्यमेरी नाक बंद है, मुझे कैसे पता चलेगा कि यह ‘फीवर’ का लक्षण है या सर्दी का?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम