लाइव न्यूज़ :

बढ़ती उम्र संबंधी बीमारियों से बचना है तो करें उपवास : अध्ययन

By भाषा | Updated: January 19, 2019 12:56 IST

कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में प्रोफेसर पाओलो सास्सोने कोर्सी ने कहा, ‘‘हमनें पाया कि भोजन नहीं करने से शरीर के भीतर सिर्केडियन क्लॉक और उपवास संचालित कोशिकीय प्रतिक्रियाओं पर प्रभाव पड़ता है।’’ 

Open in App

यदि आप बढ़ती उम्र संबंधी बीमारियों से बचना चाहते हैं और बुढ़ापे में भी स्वस्थ रहना चाहते हैं तो उपवास करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। एक अध्ययन में यह बात सामने आई है।पत्रिका ‘सेल रिपोर्ट्स’ में प्रकाशित एक अनुसंधान में कहा गया है कि उपवास रखने से शरीर की चयापचय प्रक्रिया पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और आयु संबंधी बीमारियों को दूर रखने में मदद मिलती है।ऐसा माना जाता है कि भोजन मनुष्य के ‘बॉडी क्लॉक’ को प्रभावित करता है, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं था कि भोजन की कमी का इस पर क्या असर पड़ता है।

कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में प्रोफेसर पाओलो सास्सोने कोर्सी ने कहा, ‘‘हमनें पाया कि भोजन नहीं करने से शरीर के भीतर सिर्केडियन क्लॉक और उपवास संचालित कोशिकीय प्रतिक्रियाओं पर प्रभाव पड़ता है।’’ यह अनुसंधान चूहों पर किया गया जिन्हें 24 घंटे तक कुछ खाने को नहीं दिया गया। अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि खाना नहीं दिए जाने के दौरान चूहों ने ऑक्सीजन की खपत, आरईआर (चयापचय के दौरान पैदा हुई कार्बनडाईऑक्साइड एवं इस्तेमाल की गई ऑक्सीजन की मात्रा के अनुपात)और ऊर्जा खपत में कमी दिखाई। खाना दिए जाने के बाद ऐसा होना बंद हो गया। मनुष्यों में भी इसी प्रकार का परिणाम देखा गया है।कोर्सी ने कहा कि यदि समयबद्ध तरीके से उपवास किया जाए तो इससे शरीर की कोशिकीय प्रणाली पर सकारात्मक असर पड़ेगा जो अंतत: स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होगा और बढ़ती आयु संबंधी बीमारियों से बचाएगा।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब