लाइव न्यूज़ :

आंखों में होने वाली दर्दनाक फुंसी को 2 दिन में सुखाकर रख देंगी ये 10 चीजें

By उस्मान | Updated: October 31, 2019 14:01 IST

इसके कारण आंखों में दर्द, बेचैनी, खुजली, और जलन होने लगती है। समय रहते अगर इस पर ध्यान न दिया जाए, तो धीरे-धीरे फुंसी में मवाद भरने लगती है, जिससे काफी परेशानी होती है।

Open in App

आपने देखा होगा की अक्सर ही कई बार लोगों को आंखों की ऊपरी या निचली परत पर फुंसी हो जाती है। आम भाषा में इसे अंजनहारी और मेडिकल भाषा में गुहेरी (Stye) कहा जाता है। यह काफी तकलीफ होती है।

इसके कारण आंखों में दर्द, बेचैनी, खुजली, और जलन होने लगती है। समय रहते अगर इस पर ध्यान न दिया जाए, तो धीरे-धीरे फुंसी में मवाद भरने लगती है, जिससे काफी परेशानी होती है। 

कई बार यह अपने आप ठीक हो जाती है। इस तरह की अधिकतर फुंसी एक आंख में होती है। इसके होने से आंख बहुत ज्यादा लाल हो जाती है और हाथ लगाने पर बहुत ज्यादा दर्द महसूस होता है। हालांकि इसके होने पर देखने की क्षमता पर कोई असर नहीं पड़ता है।

गुहेरी के लक्षण

इसके लक्षणों में पलक में सूजन होना, आंखों में सूखापन, गांठ बनना, गांठ में दर्द होना, पानी निकलना, आंखों का लाल होना, उजाले में परेशानी, आंखों में भारीपन महसूस होना आदि शामिल हैं। 

आंखों में फुंसी होने का कारण

यह स्टेफिलोकोसस बैक्टीरिया की वजह से होता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें यह रोग अक्सर उन लोगों को होता है जिन्हें डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल लेवल ज्यादा, हार्मोन इन बैलेंस या अक्सर स्ट्रेस में रहते हैं। एक्सपर्ट मानते हैं कि विटामिन ए और डी की कमी के कारण भी हो सकती है। इसके अलावा कब्ज जैसी पेट की समस्या भी इसका एक बड़ा कारण है।

आंखों की फुंसी के लिए घरेलू उपचार

1) कॉटन के कपड़े को पानी में भिगोकर आंखों की सिकाई करें। ऐसा दिन में 4 से 5 बार करने से आराम मिलता है।

2) एक ग्रीन टी बैग लें और उसे गुनगुने पानी में उबालकर आंखों की 5 मिनट तक सिकाई करें।

3) एक चम्मच साबुत धनिया को पानी में उबालें और ठंडा कर पानी से आंखों को धोएं।

4) दो कप पानी लें और उसमें आधा चम्मच हल्दी पाउडर डालकर उबाल लें और इस पानी को ठंडा कर आंखों को दिन में 4 से 5 बार धोएं।

5) एलोवेरा जेल लेकर उसे 20 मिनट तक आंखों पर लगाए रखें और उसके बाद आंखों को धो ले।

6) अमरूद के पत्ते उबाल ले और पानी को गुनगुना कर इसमें साफ रुमाल भिगोकर आंखों की सिकाई करें।

7) आलू के छिलके लें और उसे 10 मिनट तक आंखों पर लगाए रखें। ऐसा आप दिन में तीन चार बार कर सकते हैं। 

8) ऐसी स्थिति में आप केसर को ठंडे पानी में घिसकर लगायें। इससे गुहेरी दूर होती है।

9) बायें हाथ की पहली उंगली को दाहिने हाथ की हथेली पर रगड़ें, गर्म-गर्म उंगली को गुहेरी पर रख कर सिकाई करें। इससे राहत मिलती है। 

10) आप चाहें तो छुआरे की गुठली को पानी में घिसकर लगा सकते हैं। इससे गुहेरी में आराम मिलता है।

डॉक्टर के पास कब जायेंअगर इन तमाम उपायों के बावजूद आपको आराम नहीं मिल रहा है, तो आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। आंखें शरीर का बेहद संवेदनशील हिस्सा हैं और गांठ के बनने से पूरी आंख प्रभावित हो सकती है।

इन बातों का रखें ध्‍यान

आंख की फुंसी को मसलना नहीं चाहिये। फुंसी को फोड़ने या पस निकालने की कोशिश भी नहीं करनी चाहिये। मसलने या फोड़ने से इन्फेक्शन होकर समस्या बढ़ सकती है आंख में फुंसी होने पर कांटेक्ट लेंस नहीं पहनने चाहिए। लेंस की बजाय चश्मा काम में लेंना चाहिए।

आंख के फुंसी को मेकअप जैसे मस्कारा , आई लाइनर, आई शेडो आदि से छुपाने की कोशिश नही करनी चाहिये। मेकअप के सामान से इन्फेक्शन बढ़ सकता है। पुराना हो चुका आंख के मेकअप का सामान भूल कर भी काम में ना लें। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब