लाइव न्यूज़ :

Eye care tips: अंधेपन से बचा सकती है यह नई आई ड्रॉप, आंखों को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 फूड

By प्रिया कुमारी | Updated: July 1, 2020 11:18 IST

आंखों के अंधेपन को दूर करने के लिए रिसचर्स ने एक आई ड्रॉप का निर्माण किया है। जो आपकी आंखों की समस्या को दूर करने में मदद करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देअंधेपन से बचा सकती है यह नई आई ड्रॉप। आंखों को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 फूड रखें।

रिसर्चस ने आंखों की परेशानी को दूर करने के लिए एक नया आई ड्रॉप तैयार किया है, जो दृष्टिहीन होने से आपको बचाता है। आज के समय में लाखों यूवाओं को ऐसी परेशानी का सामना कर रहे हैं। नेचर कम्युनिकेशंस में प्रकाशित एक अध्ययन से पता चला है कि जो आंखों में न्यूरोडीजेनेरेशन और वैसकुलर लिकेज, के इलाज के लिए अबतक जो दवाई बनी है उससे ज्यादा कामगार है ये दवाई। retinal vein occlusion तब होता है जब रेटिना में खून जाना रुक जाता है। आमतौर पर खून के थक्के के कारण रुक जाते हैं। जिसके कारण रेटिना से पानी निकलने लगते हैं। और न्यूरॉन्स को नुकसान पहुंचाते हैं, जिन्हें फोटोरिसेप्टर कहा जाता है। 

आजकल की जिंदगी में दिनभर मोबाइल और लैपटॉप में दिन रात लगे रहना। जिससे आंखों में कई तरह की समस्या होती है। इसके अलावा शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण आंखों में कई प्रकार की दिक्कत होती है। जैसे आंखों में जलन होना, आंखों से पानी गिरना, आंखों में खुजली होना जैसी समस्या आती है। ज्यादातर लोगों की यही शिकायत है जिसका कारण हमारी लाइफस्टाइल है। जिसके कारण हमारी आंखों को आराम नहीं मिल पाता है। काम के कारण हमारी आंखों को तो नुकसान पहुंच ही रहा है साथ ही हमारा खान-पान भी सही नहीं हो पा रहा है। ऐसे में काम को बंद नहीं किया जा सकता लेकिन अपने डाइट में हमे कुछ चीजों से शामिल करना होगा जो आंखों के लिए लाभदायक हो। 

आंवला- आंवला हमारे आंखों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आंवले में मोजूद पोषक तत्व आंखों की रोशनी को लंब समय तक बनाए रखते हैं। आप चाहे तो एक कच्चा आंवला अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। साथ ही सुबह खाली पेट आंवले का रस पीना बहुत ही फायदेमंद होता है आप आंवले का मुरब्बा भी बनाकर खा सकते हैं। 

इलायची- इलायची शरीर के तापमान को मैनेज करता है इसके सेवन से आंखों को ठंडक मिलती है और आंखों को रोशनी बढ़ाने में मदद मिलती है। इलायची और सौंफ का पाउडर बनाकर ठंडे दूध में मिलाकर पी सकते हैं इससे आपके आंखों की रोशनी बढ़ेगी। 

गाजर का जूस-गाजर के कितने फायदे हैं इस बात से तो आप वाकिफ होंगे ही। सेहत के लिए तो गाजर फायदेमंद होता ही है साथ ही गाजर का जूस आंखों के लिए बेहद लाभकारी होता है। रोजाना एक ग्लास गाजर का जूस पीने से आपके चश्मे का नंबर बढ़ने के बजाय घट सकता है। 

बादाम भिगोकर- पानी में भीगे हुए बादाम को खाने से आपको बहुद फायदे मिलेंगे। साथ ही ये आपकी आंखों की रोशनी के लिए भी लाभदायक है। 

अखरोट- अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड्स पाए जाते हैं। अखरोट में मौजूद विटामिन ई और फैटी एसिड्स आंखों की सेहत के लिए बहुत जरूरी हैं। आंखों को लंबे समय तक हेल्दी रखने के लिए डाइट में अखरोट को शामिल करना न भूलें।

अपनी डेली डाइट में हरी पत्तेदार सब्ज‍ियों को शामिल करें। हरी पत्तेदार सब्ज‍ियों में आयरन की भरपूर मात्रा पायी जाती है, जो आंखों की हेल्थ के लिए बहुत ही जरूरी है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब