लाइव न्यूज़ :

शीघ्रपतन और नपुंसकता की समस्या को जड़ से खत्म कर सकती है 10 मिनट की ये एक एक्सरसाइज

By उस्मान | Updated: October 30, 2018 14:31 IST

आजकल बहुत से लोग शीघ्रपतन (Premature ejaculation) और  इरेक्टाइल डिसफंक्शन (erectile dysfunction) की समस्या से पीड़ित हैं। शीघ्रपतन कोई बीमारी नहीं है बल्कि एक प्रकार की मानसिक आदत होती है जिसे आसानी से काबू किया जा सकता है।

Open in App

आजकल बहुत से लोग शीघ्रपतन (Premature ejaculation) और  इरेक्टाइल डिसफंक्शन (erectile dysfunction) की समस्या से पीड़ित हैं। शीघ्रपतन कोई बीमारी नहीं है बल्कि एक प्रकार की मानसिक आदत होती है जिसे आसानी से काबू किया जा सकता है। कई अध्ययनों के अनुसार, यौन संबंध के दौरान अधिकतर व्यक्ति औसत 2 से 5 मिनट तक ही बिस्तर पर टिक पाते हैं। अगर व्यक्ति दो मिनट से पहले ही स्खलित हो जाता है, तो इसका सीधा मतलब यह है कि वो इस समस्या से पीड़ित है। इसी तरह बहुत से लोग सेक्‍स के दौरान चरम सीमा तक पहुंचने में असमर्थत होते हैं यानी वो उन्हें इरेक्टाइल डिसफंक्शन से पीड़ित होते हैं। यौन संबंध बनाने के लिए लिंग में उत्तेजना पाने या उत्तेजना बनाए रखने में असफल होने को इरेक्टल डिसफंक्शन कहा जाता है। आपको बता दें कि सिर्फ पुरुष ही नहीं महिलाएं भी इन समस्याओं से पीड़ित होती हैं। अगर आप भी कुछ इस तरह की समस्‍याओं से परेशान हैं तो आपको चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। मात्र 10 मिनट केगेल एक्‍सरसाइज (Kegel exercises) करके आप इनसे छुटकारा पा सकते हैं। कीगल एक्सरसाइज से सिर्फ शीघ्रपतन की समस्या दूर नहीं होती है बल्कि पेशाब से जुड़ी समस्याओं भी राहत मिलती है। चलिए जानते हैं कीगल एक्सरसाइज कैसे की जाती है और आपको क्या फायदा होता है।

पेल्विक मसल्स की ऐसे करें पहचानपेल्विक फ्लोर यानी लोअर पेल्विस की मसल्स का पता लगाने का सबसे बेहतर तरीका यह है कि आपको पेशाब के दौरान बीच में कई बार पेशाब की धार को रोकना चाहिए। इस दौरान यह जानने की कोशिश करें कि ऐसा करने से किस मसल पर ज्यादा असर पड़ रहा है। मसल की पहचान करने के बाद आपको इसके लिए एक्सरसाइज करनी चाहिए।  

ऐसे करें कीगल एक्सरसाइज कीगल एक्सरसाइज करते समय आपको उन मसल्स को पेशाब के दौरान पांच सेकंड तक दबा लेना चाहिए और फिर आराम देना चाहिए। इस तरह आपको एक दिन में 10 से 20 बार इसे रिपीट करना चाहिए। आप इसे कई पोजीशन में ट्राई कर सकते हैं। आप चाहे तो इसे लेटकर, घुटनों को झुकाकर, कुर्सी पर बैठकर और खड़े होकर भी कर सकते हैं। 

कीगल एक्सरसाइज करते समय इन बातों का रखें ध्यानपहली बार इसे करते समय आप 10 बार रिपीट नहीं कर सकते हैं। इसलिए धीरे-धीरे शुरू करते हुए एक दिन में 10 से 20 बार ही रिपीट करें। इसे करते समय अपनी सांस न रोकें और पेट, बटक, थाई की मसल्स को पुश न करें। कीगल को करने के एक बेहतर तरीका यह भी है कि आप अपने गुदा की मसल्स को दबाकर रखें जिस तरह आप बाउल मूवमेंट को रोककर रखते हैं। सांस लेते हुए 5 से 10 सेकंड दबाकर रखें और फिर रिलैक्स हो जाएं। 

कीगल एक्सरसाइज से पुरुषों को हो सकते हैं ये फायदेनियमित रूप से कीगल एक्सरसाइज करने से पुरुषों को शीघ्रपतन की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। इससे मूत्राशय के नियंत्रण में मदद मिलेगी। जो शीघ्रपतन में बड़ी भूमिका निभाता है। इस एक्‍सरसाइज से आपकी मांसपेशियां मजबूत बन सकती हैं और आप पेशाब पर नियंत्रण रख सकेंगे। कई बार लोगों को ज्‍यादा पेशाब करने की बीमारी हो जाती है। इस व्‍यायाम से उनको मदद मिलेगी। इसमें लिंग में खून का प्रवाह सही से नहीं होता है। जिस कारण सेक्‍स के दौरान उत्‍तेजना तो होती लेकिन व्‍यक्ति कुछ कर नहीं पाता। इस व्‍यायाम से रक्‍त के प्रवाह में सुधार होता है।

कीगल एक्सरसाइज से महिलाओं को हो सकते हैं ये फायदेइस एक्‍सरसाइज गर्भवती महिलाओं या जिसने हाल ही में बच्‍चे को जन्‍म दिया है और बुजुर्ग महिलाओं के मूत्राशय पर नियंत्रण कर उनके मूत्र असंयम को रोकने में मदद मिल सकती है। इस एक्सरसाइज को महिलाओं में सेक्‍सुअल क्षमता को बढ़ाने के लिए भी जाना जाता है। ये योनि की मांशपेशियों को मजबूत करती है जिसका परिणाम ये होता है कि संभोग के महिलाएं ज्‍यादा उत्‍तेजित हो जाती हैं। 

टॅग्स :सेक्सघरेलू नुस्खेहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब