लाइव न्यूज़ :

सेक्स पावर बढ़ाने, बिस्तर पर देर तक टिकने के लिए बकरी के दूध में मिलायें ये चीज, 2 दिन में दिखेगा असर

By उस्मान | Updated: January 7, 2019 18:09 IST

यौन संबंध के दौरान महिला के ऑर्गैज्म पाने से पहले या संतुष्ट होने से पहले पुरुष का वीर्यपात होना या स्खलित होना शीघ्रपतन कहलाता है। जाहिर है इस समस्या से पीड़ित व्यक्ति अपने साथी को खुश करने में सक्षम नहीं होता है। आपकी असंतुष्ट सेक्स लाइफ का इफेक्ट आपके वैवाहिक जीवन पर भी पड़ सकता है।

Open in App

क्या आपके पार्टनर को शीघ्र स्खलन या शीघ्रपतन की समस्या है? अगर हां, तो यह आर्टिकल आपके काम आ सकता है। बहुत से पुरुष सेक्स के दौरान बहुत जल्दी स्खलित हो जाते हैं। जाहिर है इससे आपकी पार्टनर निराश हो सकती है। इस समस्या से पुरुषों को अपने साथी के सामने शर्मिंदगी तो होती ही है, वो चिंता और तनाव आदि के भी शिकार हो सकते हैं। शोध से पता चला है कि कम से कम 29 फीसदी लोग अपने जीवन में इस समस्या से पीड़ित होते हैं।

शीघ्रपतन क्या हैयौन संबंध के दौरान महिला के ऑर्गैज्म पाने से पहले या संतुष्ट होने से पहले पुरुष का वीर्यपात होना या स्खलित होना शीघ्रपतन कहलाता है। जाहिर है इस समस्या से पीड़ित व्यक्ति अपने साथी को खुश करने में सक्षम नहीं होता है। आपकी असंतुष्ट सेक्स लाइफ का इफेक्ट आपके वैवाहिक जीवन पर भी पड़ सकता है। आयुर्वेदिक मेडिसिन डॉक्टर सुनील कुमार के अनुसार, इस समस्या पर काबू पाने के लिए आपको नीचे बताए गए उपायों पर काम करना चाहिए।

1) अश्वगंधाअश्वगंधा एक प्रभावी औषधीय जड़ी-बूटी है। पुरुषों में यौन समस्याओं का इलाज करने के लिए अधिकांश आयुर्वेदिक दवाओं में इसका उपयोग किया जाता है। इसे अंगों की ताकत बढ़ाने और पुरुषों में स्टेमिना और कंट्रोल बढ़ाने के लिए जाना जाता है। आधा चम्मच अश्वगंधा पाउडर लें और इसे बकरी के दूध के में मिलाएं। इस मिश्रण को दिन में दो बार पियें।  

2) केसर और बादामकेसर को ऐफ्रोडीसियाक यानी सेक्स इच्छा बढ़ाने के लिए जाना जाता है। बादाम में सेलेनियम, जिंक और विटामिन ई होता है, जो यौन स्वास्थ्य और प्रजनन के लिए महत्वपूर्ण हैं। सेलेनियम एक आवश्यक खनिज है, जो बांझपन से जुड़ी समस्याओं में मदद कर सकता है और जिंक एक खनिज है जो पुरुषों के सेक्स हार्मोन का उत्पादन करने में मदद करता है और कामेच्छा को बढ़ावा दे सकता है।  

3) अदरक और शहदअदरक और शहद शीघ्रपतन के लिए एक असरदार घरेलू उपाय है। अदरक लिंग क्षेत्र में रक्त प्रवाह में वृद्धि करने में मदद करता है जिससे आपको कंट्रोल मिलता है। शहद को भी ऐफ्रोडीसियाक के रूप में जाना जाता है जो स्ट्रेंथ बढ़ाता है। 

4) लहसुनसमय से पहले स्खलन को दूर करने के लिए लहसुन एक प्रभावी इलाज है। यह लिंग में रक्त प्रवाह को बढ़ाने के साथ-साथ आपके शरीर को गर्म करने में भी मदद कर सकता है। शुद्ध घी में लहसुन फ्राई कर लें। बेहतर परिणाम के लिए रोजाना 3-4 लहसुन की कली चबा लें। 

5) हरी प्याज के बीजअगर आप शीघ्रपतन की समस्या से पीड़ित हैं, तो आपको हरी प्याज के बीजों का सेवन करना चाहिए। इसके बीजों को ऐफ्रोडीसियाक के रूप में जाना जाता है। सामान्य रूप से प्याज के सेवन से भी आपको सेक्स से जुड़ी समस्याओं से बचने में मदद मिल सकती है। इसके लिए बीजों को पानी में मिलाकर खाने से पहले तीन बार पिएं।

टॅग्स :सेक्सहेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेविंटर्स टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यगर्भवती महिलाओं के पीने के पानी में पीएफएएस की मौजूदगी उनके शिशुओं के लिए घातक: अध्ययन

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य"परदेश जाना पर एड्स ना लाना"?, 2025 में सर्वाधिक महिलाएं एचआईवी संक्रमित, सीतामढ़ी में 7400 से ज़्यादा संक्रमित

स्वास्थ्यबोतलबंद पानी पीने वाले हो जाएं अलर्ट?, शोध में खुलासा, माइक्रोप्लास्टिक्स, रासायनिक अवशेष और बैक्टीरिया शामिल, बॉडी को लेकर हानिकारक?

स्वास्थ्यनागपुर विधानसभा सत्रः 176 खुदरा और 39 थोक विक्रेताओं के लाइसेंस रद्द, मंत्री नरहरि जिरवाल ने कहा-खराब गुणवत्ता वाली दवाओं की बिक्री को लेकर एक्शन

स्वास्थ्यडॉ. रोहित माधव साने को “Personality of the Year 2025” का सम्मान

स्वास्थ्य12 से 13 वर्ष, तंबाकू, शराब, भांग या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन?, 8वीं, 9वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के 5900 से अधिक छात्रों से प्रश्न, सर्वेक्षण में खुलासा