लाइव न्यूज़ :

अवसाद खत्म करने, डायबिटीज, मुंह के छालों, कब्ज का नाश करने के लिए रोजाना ऐसे खायें 4 अखरोट

By उस्मान | Updated: February 8, 2019 17:26 IST

एक नई रिसर्च में खुलासा हुआ है कि अखरोट खाने से अवसाद का खतरा कम हो जाता है और एकाग्रता का स्तर बेहतर होता है।

Open in App

अखरोट खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। इसे विटामिन्स और मिनरल्स का राजा भी कहा जाता है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फास्फोरस, कॉपर, सेलेनियम जैसे सभी जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। एक नई रिसर्च में खुलासा हुआ है कि अखरोट खाने से अवसाद का खतरा कम हो जाता है और एकाग्रता का स्तर बेहतर होता है। अखरोट पर शोध पहले हृदय रोगों के संबंध में किया गया है और अब इसे अवसाद के लक्षण से संबद्ध कर देखा जा रहा है। 

अमेरिका की कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में अखरोट खाने वाले लोगों में अवसाद का स्तर 26 प्रतिशत कम, जबकि इस तरह की अन्य चीजें खाने वालों में अवसाद का स्तर आठ प्रतिशत कम पाया है। यह अध्ययन न्यूट्रेंट जर्नल में प्रकाशित किया गया है। अध्ययन में पाया गया है कि अखरोट खाना शरीर में ऊर्जा में वृद्धि और बेहतर एकाग्रता से संबद्ध है।

विश्वविद्यालय के प्रमुख शोधार्थी लेनोर अरब ने एक अध्ययन का हवाला देते हुए बताया कि अध्ययन में शामिल किए गए छह में से हर एक वयस्क जीवन में एक समय पर अवसाद ग्रस्त होगा। इससे बचने के लिए किफायती उपायों की जरूरत है जैसे कि खानपान में बदलाव करना। 

डायबिटीज का खतरा भी कम करता है अखरोटलॉस ऐंजिलिस स्थित कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के अनुसार, करीब तीन चम्मच के बराबर अखरोट का सेवन करने से टाइप 2 डायबिटीज का 47 फीसदी तक कम होता है। उन्होंने बताया कि यह मात्रा उस सलाह के करीब है जिसमें 28 ग्राम या चार चम्मच अखरोट लेने की सिफारिश की गयी है।

अखरोट के दिल की सेहत, पाचन, मुंह के छालों, मोटापे के लिए फायदेअन्य शोधों से पता चलता है कि अखरोट दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। मानव मस्तिषक के आकार का यह फल वाकई आपके मस्तिष्क के लिए बेहद फायदेमंद है। मौजूद ओमेगा 3 मस्तिष्क की समस्याओं को दूर कर तनाव कम करने में भी सहायक है। नियमित रूप से अखरोट को अपनी डाइट में शामिल कर आप मस्तिष्क को स्वास्थ बनाए रख सकते हैं। 

त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए अखरोट का तेल बेहतरीन उपाय है। संबंधि‍त स्थान पर इसे लगाने से त्वचा संबंधी समस्याओं से निजात पाई जा सकती है। इसके अलावा मुंह में छाले, गले की समस्या या खुजली होने पर भी यह फायदेमंद है। फाइबर से भरपूर अखरोट का सेवन पाचन संबंधी समस्याओं में फायदेमंद है। यह कब्जियत को समाप्त कर पेट और आंतों की सफाई के लिए भी मददगार साबित होता है। किडनी स्टोन होने की स्थि‍ति में अखरोट का सेवन फायदेमंद है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडायबिटीज
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब