लाइव न्यूज़ :

स्तन कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मददगार हो सकता है अखरोट, जानिए कैसे

By भाषा | Updated: March 29, 2019 15:46 IST

स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाने वाला अखरोट स्तन कैंसर को को बढ़ने से रोकने और इससे उबरने में भी मददगार साबित हो सकता है। ‘

Open in App

स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाने वाला अखरोट स्तन कैंसर को को बढ़ने से रोकने और इससे उबरने में भी मददगार साबित हो सकता है। ‘न्यूट्रिशन रिसर्च’ पत्रिका में प्रकाशित एक अध्ययन में यह दावा किया गया है। अध्ययन में पाया गया कि अगर किसी में स्तन कैंसर की पुष्टि है तो करीब दो सप्ताह तक हर दिन दो औंस अखरोट खाने से उसके जीन व्यवहार में उल्लेखनीय बदलाव आ सकता है।

अमेरिका में मार्शल विश्वविद्यालय से डब्ल्यू एलेन हार्डमैन ने बताया कि चुहिया पर किए गए प्रयोग में पाया गया अखरोट के सेवन ने स्तन कैंसर के बढ़ने की गति धीमी हुई और इसका खतरा भी कम हुआ। हार्डमैन ने कहा, ‘‘इस शोध के आधार पर हमारी टीम ने अनुमान लगाया कि अगर किसी महिला में स्तन कैंसर की पुष्टि होती है तो अखरोट के सेवन से उसके जीन व्यवहार में बदलाव आयेगा।

इस बदलाव से महिला में स्तन कैंसर फैलने की गति कम होगी और बीमारी से उबरने में मदद मिलेगी।’’ पहले नैदानिक परीक्षण में स्तन कैंसर से पीड़ित कुछ महिलाओं को प्रतिदिन दो औंस अखरोट खिलाए गए और पाया गया कि अखरोट खाने से उनके जीन व्यवहार में काफी बदलाव हुआ।

हार्डमैन ने कहा, ‘‘इन नतीजों से इस अवधारणा को बल मिलता है कि अखरोट का सेवन मनुष्यों में कैंसर बढ़ने की गति कम कर सकता है और मरीज को इस बीमारी से उबरने में मदद मिल सकती है।’’ 

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम