लाइव न्यूज़ :

सोते समय मुंह से लार क्यों बहती है, क्या यह कोई बीमारी है, इसे कैसे रोका जा सकता है?

By उस्मान | Updated: November 24, 2018 13:19 IST

क्या आप जानते हैं कि अगर किसी के साथ ऐसा होता है और उस पर ध्यान नहीं दिया जाए, तो यह समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है। सवाल यह है कि क्या यह कोई बीमारी है?

Open in App

सोते समय बहुत से लोगों के मुंह से लार बहती है। मुंह में ज्यादा लार का उत्पादन होने से ऐसा होता है। ऐसा सिर्फ बच्चों के ही साथ नहीं बड़ों के साथ भी होता है। क्या आप जानते हैं कि अगर किसी के साथ ऐसा होता है और उस पर ध्यान नहीं दिया जाए, तो यह समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है। सवाल यह है कि क्या यह कोई बीमारी है? चलिए जानते हैं कि मुंह से लार बहने के क्या कारण हैं और इसे कैसे रोका जा सकते है।  

सोते समय मुंह से लार क्यों बहती है? सोते समय चेहरे की मांसपेशियां भी सो जाती हैं और निगलने वाली मसल्स को भी आराम मिलता है। चूंकि सोते समय मुंह में लार जमा हो जाती है इसलिए धीरे-धीरे टपकना शुरू हो जाती है। जागते समय लार नहीं बहती है क्योंकि लोग उसे निगल लेते हैं। सोते समय लार अधिकतर तभी बहती है जब या तो हम करवट लेकर सो रहे होते हैं या पेट के बल सो रहे होते हैं। पीठ के बल सोने से लार बहुत ही कम बहती है। क्योंकि पीठ के बल सोने पर लार अपने आप गले से होकर निगल जाती है। जबकि करवट लेकर और पेट के बल सोने पर ऐसा नहीं होता।

साइनस को साफ रखेंलार के मुख्य कारणों में नाक का बंद होना एक बड़ा कारण है। नाक बंद होने से व्यक्ति मुंह से सांस लेता है जिससे लार बह सकती है। इसके लिए आप गर्म पानी से स्नान कर सकते हैं। एसेंशियल ऑयल और विक्स जैसी चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

पेट के बल न सोयें आपको पेट के बल सोने से बचना चाहिए। इससे आपकी लार मुंह से बाहर आ सकती है। इसलिए आपको पीठ के बल सोना चाहिए क्योंकि इस पोजीशन में सोने से मुंह की लार अंदर ही रहती है।  

खर्राटे की समस्या का इलाज है जरूरीखर्राटे को मेडिकल भाषा में स्लीप एपनिया कहते हैं। इसमें व्यक्ति सही तरीके से सांस नहीं ले पाता है और नींद प्रभावित होती है। लार बहना सीधे रूप से इसका लक्षण हो सकता है। याद रखें कि धूम्रपान जैसे कारक विकार सांस से जुड़े विकारों के जोखिम बढ़ाते हैं। 

सोते समय मोटा और मुलायम तकिया लेंमुंह से लार बहने की समस्या से राहत पाने के लिए आपको सोते समय सिर को ऊंचे तकिये पर रखना चाहिए। इसलिए आपको आज ही कुछ मोटे और मुलायम तकिये खरीद लेने चाहिए।

वजन कम करेंवजन बढ़ने से कई समस्याएं हो सकती हैं। इससे आपकी नींद भी प्रभावित हो सकती है। कई अध्ययन इस बात की पुष्टि कर चुके हैं कि मोटापे से पीड़ित लोगों को सांस से जुड़ी समस्याएं हो सकती है जिनमें प्रमुख खर्राटे आना है। इसलिए आपको अपना वजन कम करना चाहिए। 

इस बात का रखें ध्यानअगर आप इस समस्या से पीड़ित हैं, तो आपको ऊपर बताए गए उपायों पर काम करना चाहिए। बावजूद इसके अगर आपको आराम नहीं मिल रहा है, तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।   

टॅग्स :हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब