लाइव न्यूज़ :

Immunity boost Drink: कोरोना से इम्यून को मजबूत रखने के लिए पिएं पंचामृत, आसानी से घर पर बनाएं

By प्रिया कुमारी | Updated: June 21, 2020 16:10 IST

कोरोना काल में इम्यून को मजबूत बनाने के लिए पंचामृत बेहद अच्छा विकल्प है। इसमें मिले पांच खाद्य पदार्थ हमारे शरीर के इम्यून को मजबूत बनाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना काल में शरीर की इम्यून को मजबूत बनाना बेहद जरूरी है। आपको मालूम हो कि पूजा में प्रसाद के रूप चढ़ाने वाला प्रसाद पंचामृत इम्यून के लिए बहुत अच्छा होता है।

स्वस्थ्य शरीर हमारे जीवन के लिए बहुत ही जरूरी है। खास कर कोरोना काल में हमारे लिए शरीर को मजबूत बनाना बहुत जरुरी है।  ऐसे में सेहत के लिए आहार हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। कोरोना वायरस का कोई इलाज नहीं है और यह ऐसे लोगों को जल्दी प्रभावित करता है जिसका शरीर भीतर से कमजोर होता है यानी जिसका इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर होता है। यही वजह है कि तमाम एक्सपर्ट्स इस खतरानक वायरस से लड़ने के लिए इम्यून पावर मजबूत बनाने पर जोर दे रहे हैं।

आयुर्वेदिक तरीके से इम्यून को मजबूत करने के बहुत सारे उपाय है। अक्सर आपने देखा होगा कि पूजा में पंचामृत का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन पंचामृत पीने से संक्रमण से बचाव होता है। पंचामृत का अर्थ है पांच अमृत, जो पांच पवित्र वस्तुओं से बना है। यह मिश्रण दूध, दही, घी, चीनी और शहद को मिलाकर बनाया जाता है। जिसे देवताओं का भोजन कहा जाता है। प्रसाद के रूप में भी इसका बहुत महत्व है, इसके साथ ही भगवान को चढाया भी जाता है। पीते समय, यह व्यक्ति के भीतर सकारात्मक भावनाओं को पैदा करता है।

पंचामृत का बहुत महत्व है, ग्रंथों में इसका उल्लेख किया गया है, जो व्यक्ति पंचामृत का व्रत करता है उसे जीवन में सभी प्रकार की सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। कहा जाता है भगवान को चढ़ाए जाना वाला पंचामृत को पीने से व्यक्ति जन्म और मृत्यु के बंधन से मुक्त हो जाता है। आयुर्वेद चिकित्सक पंचामृत को शरीर के इम्यून के लिए काफी सेहतमंद बताते हैं। साथ उन्‍हेंने यह भी बताया है कि आप नोवेल कोरोनो वायरस संकट के दौरान अपनी प्रतिरक्षा कैसे बढ़ा सकते हैं?

इम्यून मजबूत करने वाले फल

इसके अलावा कई ऐसे फ्रूट्स है जिन्हें खाने से इम्यून काफी मजबूत रहता है। बेरीज में जामुन, स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, ब्लैकबेरी जैसे कई खट्टे-मीठे फल होते हैं। यह फल एंटीऑक्सिडेंट नामक पोषक तत्वों से भरे होते हैं जिससे सूजन से लड़ने में मदद मिलती है। कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि जामुन में एक अर्क होता है जो फ्लू वायरस से लड़ने के लिए प्रभावी है। जामुन में एंथोसायनिन नामक पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मिलता है जो आपको कई रोगों से बचाने में सहायक हो सकता है। आप इन्हें जूस, स्मूदी या सूखा भी खा सकते हैं।

गर्मियों का मौसम जारी है और इस मौसम में तरबूज खूब बिकता है। यह लाल मीठा फल आपको न केवल गर्मी से बचाता है बल्कि आपकी इम्यूनिटी भी मजबूत कर सकता है। तरबूज में ग्लूटाथिओन नामक एंटीऑक्सीडेंट भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है इसलिए यह आपको संक्रमण से बचाने में सहायक है।

खट्टे फल जैसे संतरा और मौसमी में विटामिन सी के मात्रा भरपूर होती है और इसलिए यह आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बनाने में मदद करते हैं। विटामिन सी को सफेद रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ाने के लिए माना जाता है, जो संक्रमण से लड़ने में महत्वपूर्ण हैं। क्योंकि आपका शरीर इसका उत्पादन नहीं करता है, इसलिए आपको निरंतर स्वास्थ्य के लिए दैनिक विटामिन सी की आवश्यकता होती है।   

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब