लाइव न्यूज़ :

डॉक्टर रेड्डीज से रूसी कोविड-19 टीका परीक्षण के दूसरे, तीसरे चरण के लिए फिर से आवेदन देने को कहा गया

By भाषा | Updated: October 6, 2020 13:12 IST

Covid-19 vaccine update: कोविड-19 के रूसी टीके स्पुतनिक-5 का ह्यूमन ट्रायल करेगी कंपनी

Open in App
ठळक मुद्देडॉक्टर रेड्डीज लैबोरेटरीज को नया आवेदन देना होगा।डॉक्टर रेड्डीज लैबोरेटरीज को नया आवेदन देना होगा।

केन्द्रीय औषधि मानदंड नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) के एक विशेषज्ञ पैनल ने डॉक्टर रेड्डीज लैबोरेटरीज से कहा है कि वह कोविड-19 के रूसी टीके स्पुतनिक-5 के मनुष्यों पर परीक्षण के दूसरे तथा तीसरे चरण के प्रोटोकॉल की समीक्षा करने के बाद इस संबंध में नये सिरे से आवेदन करे। सूत्रों ने सोमवार को बताया कि हैदराबाद स्थित दवा कंपनी ने रूसी टीके का मनुष्यों पर परीक्षण करने के तीसरे चरण की अनुमति पाने के लिए पिछले सप्ताह भारत के औषधि महानियंत्रक के पास आवेदन किया था।

सूत्रों ने को बताया कि सीडीएससीओ में कोविड-19 पर विशेषज्ञों की समिति (एसईसी) ने आवेदन पर विचार करने के बाद कंपनी से कहा कि वह प्रोटोकॉल की समीक्षा करके नए सिरे से आवेदन देकर यह बताए कि वह दूसरे और तीसरे चरण का परीक्षण एक साथ करना चाहती है।

कंपनी से और सूचनाएं भी मांगी गई हैं। सूत्र ने बताया, ‘‘इसका अर्थ यह है कि डॉक्टर रेड्डीज लैबोरेटरीज को नया आवेदन देना होगा। एसईसी के अनुसार डॉक्टर रेड्डीज लैबोरेटरीज को नया आवेदन देना होगा।, वह भारत में टीके का सीधा-सीधा तीसरे चरण का परीक्षण नहीं कर सकते हैं।’’ डॉक्टर रेड्डीज लैबोरेटरीज ने रूसी डायरेट इंवेस्टमेंट फंड के साथ कोविड-19 के टीके स्पुतनिक-5 के क्लीनिकल परीक्षण और आपूर्ति के लिए समझौता किया है।  

भारत में कोरोना के मामलों की संख्या 66 लाख पार

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले मंगलवार को 65 हजार से कम रहे जबकि संक्रमण से स्वस्थ होने वालों की संख्या 56 लाख से अधिक हो गई। इससे मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 84.70 फीसदी हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि देश में कोरोना वायरस के 61,267 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 66,85,082 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 884 लोगों की मौत हुई है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 1,03,569 हो गई। आकंड़ों के अनुसार देश में 56,62,490 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और फिलहाल 9,19,023 लोगों का इलाज चल रहा है, जो कि कुल मामलों का 13.75 फीसदी है। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.55 फीसदी दर्ज की गई है।

भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितम्बर को 40 लाख, 16 सितम्बर को 50 लाख और 28 सितम्बर को 60 लाख के पार चले गए थे।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब